| Jan 01, 1970 | Daily Report |
| RISING BHARAT | News Count (102286) | |
21021. Atal Innovation Mission, Bayer collaborate to work on healthcare, agri innovations
- Government think-tank Niti Aayog's Atal Innovation Mission (AIM) and German drug and agrochemicals major Bayer NSE 0.27 % on Tuesday partnered to work towards fostering innovation and entrepreneurship across agriculture and healthcare sectors, a statement said.
- A Statement of Intent (SOI) of strategic partnership between AIM and Bayer was signed on Tuesday.
- Under the SOI, Bayer will collaborate with AIM to support their current and future programs and foster innovation and entrepreneurship across the agriculture and healthcare sectors.
Click here to find 1469 similar incidents of Bharat Economic Growth -> Bharat Economic Growth
21022. Jammu Farmers: आधुनिक तरीके से खीरे की खेती कर काफी मुनाफा कमा रहे हैं भूपेंद्र सिंह
- धान तथा गेहूं की फसल के साथ-साथ अब आरएसपुरा के सीमावर्ती किसानों ने अन्य फसलें भी लगाना शुरू कर दिया है और बहुत से मुनाफा उठा रहे है।
- आरएसपुरा के सीमावर्ती गांव कतेयाल के किसान सरदार भूपेंद्र सिंह ने कृषि विभाग के सहयोग के साथ आधुनिक तरीके के साथ खीरे की खेती की हुई है और इसमें काफी मुनाफा कमा रहा हैं।
- किसान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि खीरे की खेती में आधुनिक बीज का इस्तेमाल किया है और इस खीरे की लगातार मांग भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पाली हाउस में इस फसल की खेती की गई है और कृषि विभाग द्वारा उनकी पूरी मदद की जा रही है।
21023. सरकार ने Microsoft से मिलाया हाथ, किसानों की आय होगी दोगुनी!
- कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देकर खेती लागत कम करने और किसानों का उनकी फसलों का बेहतर दाम दिलाने के मकसद से लगातार कोशिश में जुटी भारत सरकार अब इस काम में दुनिया की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की भी मदद ले रही है।
- कृषि क्षेत्र में टैक्नोलॉजी को बढ़ावा देकर किसानों को फसलों के बेहतर कीमत दिलाने के लिए सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट से समझौता किया।
- इस समझौते के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट इंडिया फसलोपरांत प्रबंधन एवं वितरण सहित स्मार्ट एवं सुव्यवस्थित कृषि के लिए किसान इंटरफेस विकसित करने के लिए देश के छह राज्यों (उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान व आंध्रप्रदेश) के 10 जिलों में चयनित 100 गांवों में एक पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही है।
21024. सरकार ने स्टार्टअप, महिला उद्यमियों और माइक्रो इंडस्ट्री को दिया तोहफा, नया BIS लाइसेंस लेना हुआ सस्ता
- सरकार ने स्टार्टअप, छोटे उद्योगों और महिला उद्यमियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने माइक्रो इंडस्ट्री (Micro-Industry), स्टार्टअप (Startup) और महिला उद्यमियों (Women Entrepreneurs) के लिए नया BIS लाइसेंस और सर्टिफिकेशन लेने की सालाना मार्किंग फीस को 50 फीसदी तक घटा दिया है.
- सरकार ने यह भी कहा कि बीआईएस की सेवाएं अब हर किसी के लिये मुफ्त में उपलब्ध होंगी और इसे ई-बीआईएस (e-BIS) स्टैंडर्डाइजेशन पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है.
- ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS), एक सरकारी क्वालिटी स्टैंडर्ड को तय करने वाली सरकारी संस्था है. ब्यूरो मानक निशान के साथ लाइसेंस जारी करता है. इससे उस इकाई की पहचान में मदद मिलती है, जो विशेष स्थान पर उत्पादों का विनिर्माण करते हैं.
21025. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय नर्सरी पोर्टल का किया शुभारंभ, बागवानी से जुड़े किसानों को मिलेंगे ये फायदे
- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को राष्ट्रीय नर्सरी पोर्टल का शुभारंभ किया. तोमर ने कहा कि बागवानी के माध्यम से देश के युवा बड़े उद्यमी बनकर जीडीपी में योगदान दे सकते हैं.
- तोमर ने कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने में बागवानी का क्षेत्र संभावित कृषि उद्यम के रूप में उभरा है. देश की पोषण सुरक्षा, गरीबी उन्मूलन व रोजगार सृजन कार्यक्रमों में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है.
- नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने नर्सरियों के लिए ‘ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म’ स्थापित किया है, ताकि किसान/उत्पादक और अन्य हितधारक अपने आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध क्वालिटी प्लांटिंग मेटेरियल की उपलब्धता की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकें.
21026. NCDC और ICC ने डॉयचे बैंक के साथ किया करार, किसानों की सहकारी समितियों को मिलेगा सस्ता लोन
- कृषि भवन में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के जय सहकार कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
- इस अवसर पर एनसीडीसी व इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के बीच समझौता ज्ञापन एवं डॉयचे बैंक से ऋण अनुबंध हुआ. कार्यक्रम में तोमर ने कहा कि यह को-ऑपरेटिव के माध्यम से देश के किसानों को मजबूत करने की पहल है.
- किसानों को उनकी उपज के वाजिब दाम मिले और मूल्य संवर्धन हो सके, इसके लिए अन्य संस्थाओं की तरह एनसीडीसी सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने में जुटा है.
21027. किसानों की आमदनी बढ़ाने और लागत घटाने में मदद कर रही है ब्लू ग्रीन एल्गी, जानिए इसके बारे में सबकुछ….
- कृषि मंत्रालय ने कहा है कि पिछले साल अच्छी बारिश होने की वजह से इस बार जमीन में नमी मौजूद है और यह खरीफ फसलों के लिए बेहतर स्थिति है. मंत्रालय ने कहा- पिछले 10 साल के औसत की तुलना में इस बार देश के जलाशयों में 21 फीसदी तक अधिक जल भरे हुए हैं.
- ब्लू ग्रीन एल्गी (शैवाल) का इस्तेमाल कर यूरिया की खपत को कम किया जा सकता है. जी हां, यह एक बायो फर्टिलाइजर (Bio Fertilizer) है जो पर्यावरण में मौजूद नाइट्रोजन को अपने में फिक्स करके पौधों को दे देता है.
- एक किलो एल्गी एक बैग यूरिया का काम करता है. या यूं कहें कि एक हेक्टेयर में 50 रुपये की एल्गी एक बैग यूरिया का काम करेगी. खास बात यह है कि इसे आप आर्गेनिक फार्मिंग (Organic farming) के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
21028. सफेद मूसली की खेती से लखपति बन रहे हैं किसान, एक एकड़ की फसल पर 5 लाख रुपए तक हो रही है कमाई
- सफेद मूसली औषधीय गुणों से भरपूर होता है. दुनिया भर में दवाई निर्माता इसकी खरीद करते हैं. इसी कारण इसकी मांग काफी ज्यादा है.
- मांग के मुकाबले उत्पादन नहीं होने से दिक्कतों को सामना भी करना पड़ता है. भारत के कई राज्यों में किसान अब सफेद मूसली की खेती करने लगे हैं.
- सफेद मूसली की खेती के लिए सरकार अनुदान देती है, जिसके बारे में आप जिला उद्यान कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
21029. बायोचार से खेतों की बदल रही तस्वीर, पैदावार बढ़ने से बढ़ी आमदनी
- दरभंगा। रासायनिक खाद के बढ़ते दाम और दुष्प्रभाव को देखते हुए किसान विकल्प के रूप में देसी खाद तैयार कर खेती कर रहे हैं। किसान अब बहुतायत में फसलों के साथ-साथ फल एवं सब्जी की खेती में देसी खाद का उपयोग कर रहे हैं।
- जैविक खाद बायोचार का निर्माण कर किसान न केवल अपने खेतों के उपज बढ़ा रहे हैं, बल्कि अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ अपनी भूमि को बंजर होने से बचा रहे हैं।
- एक सप्ताह में तैयार हो जाता है जैविक खाद : किसान रामचंद्र सिंह बताते हैं कि बायोफर्टिलाइजर और चारकोल (लकड़ी कोयला) के समिश्रण से तैयार होनेवाले इस खाद को बनाने के लिए किसान सबसे पहले लकड़ी, फसल के अवशेष जैसे धान के भूसा, पुवाल आदि से कोयला तैयार करते हैं।
Click here to find 1469 similar incidents of Bharat Economic Growth -> Bharat Economic Growth
21030. Govt clears Rs 110 crore jetty project on Dhamra river in Odisha
- A Rs 110-crore jetty project, connecting Kaninali in Bhadrak district and Talachua in Kendrapara district of Odisha, will come up on the Dhamra river, cutting travelling time for passengers from 6 hours by road to 1 hour by waterway, the Ports, Shipping & Waterways (MoPSW) Ministry said on Friday.
- The ministry further said that the ROPAX (roll-on/roll-off passenger) jetty project will facilitate indirect employment opportunities to locals around the Dhamra river and reduce road distance of 200 km from Talachua to Dhamra.
- "Ministry of Ports, Shipping & Waterways (MoPSW) has accorded administrative approval for sanction of Rs 50.30 crore for developing all-weather ROPAX (Roll-on/Roll-off Passenger)Jetty and allied infrastructure connecting Kaninali in Bhadrak district and Talachua in Kendrapara district, Odisha under the Sagarmala initiative.
Click here to find 1469 similar incidents of Bharat Economic Growth -> Bharat Economic Growth