| Jan 01, 1970 | Daily Report |
| RISING BHARAT | News Count (102207) | |
22621. दिल्ली के DRDO कोरोना अस्पताल को सबसे पहले दी जाएगी एंटी-कोविड ड्रग 2 DG, जानें इसकी खूबियां
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
News18
|
- डीआरडीओ ने भी अपने वैज्ञानिकों को कोरोना से निपटने के लिए और दवा पर शोध करने के लिए पहले दिन ही लगा दिया था. तकरीबन एक साल के शोध और क्लिनिकल ट्रायल के बाद जो दवा बनकर आई वो है 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (drug 2-deoxy-D-glucose (2-DG).
- डीआरडीओ द्वारा बनाई गई 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज दवा को कोरोना को फैलने से रोकने के लिए रामबाण माना जा रहा है. सफल ट्रायल के बाद इस दवा को सबसे पहले दिल्ली के डीआरडीओ कोविड अस्पतालों (DRDO Covid Hospital) में दिया जाएगा.
- सूत्रों के मुताबिक अगले एक-दो दिन में 2 डीजी को कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए अस्पताल में भेजा जाएगा. डीआरडीओ के वैज्ञानिकों के मुताबिक ये दवा एक पाउडर के रूप में होगी, जिसका इस्तेमाल भी बहुत आसान होगा.
22622. PM केयर्स फंड ने DRDO के ऑक्सीकेयर सिस्टम को दी मंजूरी, खरीदी जाएंगी डेढ़ लाख यूनिट
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
One India
|
- डीआरडीओ की तरफ से तैयार किए गए ऑक्सीकेयर सिस्टम को पीएम केयर्स फंड की तरफ से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसकी सप्लाई प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। बुधवार को डीआरडीओ की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।
- पीएम केयर्स फंड ने 322.5 करोड़ रुपए की लागत से डीआरडीओ द्वारा विकसित ऑक्सीकेयर सिस्टम की 1 लाख 50 हजार यूनिट की खरीद को मंजूरी दी है। डीआरडीओ के मुताबिक यह एक SpO2 आधारित आक्सीजन सप्लाई सिस्टम है, जो आक्सीजन को नियंत्रित करता है, जो महसूस किए SpO2 स्तर के आधार पर मरीज तक आक्सीजन पहुंचाता है।
- जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक इस सौदे में एनआरबीएम मास्क के साथ 1 लाख मैन्युल और 50 हजार ऑटोमैटिक ऑक्सीकेयर सिस्टम खरीदे जाएंगे। डीआरडीओ की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि ऑक्सीकेयर सिस्टम Spo2 स्तर के आधार पर सप्लीमेंटल ऑक्सीजन पहुंचाता है और पेशेंट को हाइपॉक्सिया से बचाता है।
22623. ‘ड्रोन’ की मदद से भारत के दूरदराज इलाकों में वैक्सीन और जरूरी मेडिकल सप्लाई करेगा ‘ब्लू डार्ट’
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
Telangana
TV9 Bharatvarsh
|
- प्रमुख एक्सप्रेस लॉजिस्टिक सेवा प्रदाता ब्लू डार्ट (Blue Dart) ने गुरुवार को कहा कि उसने ब्लू डार्ट मेड-एक्सप्रेस कंसोर्टियम का गठन किया है. जिसके तहत भारत के दूरदराज के इलाकों में ड्रोन की मदद से वैक्सीन (Corona Vaccine) और आपातकालीन दवाओं की सप्लाई (Emergency Medical Supplies) की जाएगी.
- कंपनी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक ब्लू डार्ट मेड-एक्सप्रेस कंसोर्टियम तेलंगाना सरकार, विश्व आर्थिक मंच, नीति आयोग और हेल्थनेट ग्लोबल के साथ मिलकर शुरू की गई ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ परियोजना का हिस्सा है.
- नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MOCA) ने तेलंगाना में प्रायोगिक आधार पर ड्रोन उड़ानों के लिए जरूरी छूट देने के साथ इस परियोजना को मंजूरी दी है.
22624. Vedanta dispatches 1st batch of medical oxygen from Sterlite plant
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
English
Tamil Nadu
Business Today
|
- Vedanta's Sterlite Copper unit commenced production on May 12, following which the company has dispatched two oxygen tankers daily. The production is being scaled up gradually.
- The oxygen supplied is of 98.6 per cent purity and has received the necessary medical-grade certifications.
- The Sterlite Copper plant in Thoothukudi contains two oxygen plants with a combined capacity of producing 1,000 tonnes of oxygen daily.
22625. रेलवे ने पिछले 20 दिन में विभिन्न राज्यों में लगभग सात हजार 900 टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाई
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
NEWS SERVICES DIVISION
|
- रेलवे ने पिछले 20 दिन में देशभर के विभिन्न राज्यों में लगभग सात हजार 900 टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाई है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन तकरीबन आठ सौ टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही है।
- आंध्र प्रदेश के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस 40 टन और केरल के लिए 118 टन लेकर रास्ते में है। `मंत्रालय ने कहा है कि तमिलनाडु के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने आज सुबह 80 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कर दी। अभी तक 130 ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपनी यात्रा पूरी कर चुकी हैं और विभिन्न राज्य़ों को राहत पहुंचा चुकी हैं।
- रेल विभाग ने अभी तक महाराष्ट्र को 462 टन, उत्तर प्रदेश को दो हजार 210 टन, मध्य प्रदेश को 408 टन, दिल्ली को दो हजार 934 टन, हरियाणा को एक हजार 228 टन, तेलंगाना को 308 टन, कर्नाटक को 120 टन, राजस्थान को 72 टन, कर्नाटक को 120 टन और उत्तराखंड तथा तमिलनाडु को अस्सी-अस्सी टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाई है।
22626. प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र किफायती मूल्य पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराकर कोविड-19 महामारी से लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
NEWS SERVICES DIVISION
|
- देश में सात हजार सात सौ से अधिक जनऔषधि केन्द्र काम कर रहे हैं। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि जनऔषधि केन्द्रों पर एक हजार चार सौ 49 आवश्यक दवाएं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इन केन्द्रों पर सर्वोत्तम गुणवत्ता के एन-95 मास्क मात्र 25 रुपये के मूल्य पर उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में आपूर्ति तंत्र को मजबूत करने के लिए 37 वितरकों को शामिल किया गया है।
- प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केन्द्र के फायदों के बारे में बात करते हुए आगरा के रहने वाले नरेन्द्र शर्मा ने इस तरह के और केन्द्र शुरू करने की मांग की।
- जनऔषधि केन्द्रों पर उपलब्ध ब्रांडेड दवाइयां बाजार मूल्य से 50 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध हैं। कुछ दवाइयां 80 से 90 प्रतिशत तक सस्ती हैं।
22627. Coronavirus India HIGHLIGHTS: भारत दुनिया का सबसे अच्छा वैक्सीन उत्पादक, अपने संसाधनों को पूरी क्षमता के साथ इस्तेमाल करे, अमेरिका के महामारी विशेषज्ञ का सुझाव
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
Jan Satta
|
- An IAS officer-turned-actor Abhishek Singh has launched an online portal 'Unitedbyblood' to streamline the plasma donation process and an oxygen taxi for refilling the empty oxygen cylinders. The portal, launched a week ago, was founded with an aim to create a repository for plasma by establishing real-time and seamless contact between donors and recipients.
- On the online portal, the recipient and donor are required to fill a one-page form, where they give details like name, phone number and location is captured automatically. 'Oxytaxi' project is for oxygen cylinders. Under the project, a volunteer team delivers 100 oxygen cylinders to people in need every day.
- The required information for availing of the service is an SpO2 level reading, a prescription from a doctor and an empty cylinder. The 'Oxytaxi' team will give a filled cylinder and take the empty cylinder from the patient.
22628. Indian Railways: डंपयार्ड को साफ़ कर उस ज़मीन पर सब्ज़ियाँ उगा रहा है रेलवे स्टाफ
Innovation and startups, ISRO/Defense/Water infrastructure/EV and other sectors
->
Innovations in Bharat
Hindi
Karnataka
The Better India
|
- लॉकडाउन के दौरान भारतीय रेलवे स्टाफ ने डंपयार्ड की तरह इस्तेमाल हो रही इस ज़मीन को साफ़ कराकर 6-7 तरह की सब्ज़ियों के बीज लगाए थे!
- बेंगलुरु डिवीज़न के बंगारपेट रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे स्टेशन की एक जगह को डंपयार्ड की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। लॉकडाउन के दौरान अधिकारियों ने इस जगह को एक नया रूप देने पर विचार किया और अब यहाँ एक सुंदर सा किचन गार्डन है, जहाँ कई तरह की सब्जी उगाई जा रही है।
- लगभग 50×20 फीट की इस ज़मीन को पहले नगर निगम की मदद से खाली कराया गया। कचरे को हटाया गया और फिर यहाँ पर गार्डन लगाने की तैयारी हुई। रेलवे कर्मचारियों में जिन्हें भी थोड़ी -बहुत कृषि के कामों की या गार्डनिंग की जानकारी थी, उन्हें इस प्रोजेक्ट से जोड़ा गया। यह ज़मीन भले ही कूड़े-कचरे से भरी थी लेकिन काफी उपजाऊ है।
- उन्होंने आगे बताया कि इस किचन गार्डन के अलावा भी, बंगारपेट रेलवे और भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है जैसे ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए एक जगह तालाब बनाया जा रहा है और रेलवे कॉलोनी में मियावाकी जंगल भी लगाया जा रहा है। “ये सभी प्रोजेक्ट्स अभी चल रहे हैं, पूरे नहीं हुए हैं। जैसे ही ये पूरे होंगे डिपार्टमेंट की तरफ से इनके बारे में भी जानकारी साझा की जाएगी,” उन्होंने आगे कहा।.
22629. किसान ने बनाया ट्रॉली वाला सोलर पैनल सिस्टम, ट्रैक्टर से कहीं भी ला-ले जा सकते हैं
Innovation and startups, ISRO/Defense/Water infrastructure/EV and other sectors
->
Innovations in Bharat
Hindi
Haryana
The Better India
|
- 1. अनोखे सोलर ट्रॉली को डिज़ाइन और डेवलप किया है हरियाणा के एक किसान प्रदीप कुमार ने। हिसार में पेटवाड़ गाँव में रहने वाले प्रदीप ने 12वीं तक पढ़ाई की है और इसके बाद, वह अपने पिता के साथ खेती करने लगे। 4.5 एकड़ पुश्तैनी ज़मीन पर खेती के साथ-साथ उन्होंने सोचा कि क्यों न कोई व्यवसाय भी किया जाए।
- 2. अनोखे सोलर ट्रॉली को डिज़ाइन और डेवलप किया है हरियाणा के एक किसान प्रदीप कुमार ने। हिसार में पेटवाड़ गाँव में रहने वाले प्रदीप ने 12वीं तक पढ़ाई की है और इसके बाद, वह अपने पिता के साथ खेती करने लगे। 4.5 एकड़ पुश्तैनी ज़मीन पर खेती के साथ-साथ उन्होंने सोचा कि क्यों न कोई व्यवसाय भी किया जाए।
- 3. प्रदीप को इसकी मार्केटिंग करने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। वह बताते हैं कि उन्हें पिछले साल अक्टूबर में हुए हिसार एक्सपो के दौरान बहुत प्रसिद्धि मिली। अलग-अलग लोगों ने उनके इस सोलर ट्रॉली के वीडियो बनाए क्योंकि सभी के लिए यह अनोखा था। बाद में उन्होंने अलग-अलग गाँव में जाकर भी अपने सोलर ट्रॉली को दिखाया है। अब वह अपनी कंपनी, TG सोलर पंप के नाम से इसे ग्राहकों तक पहुँचा रहे हैं।
- 4. प्रदीप कहते हैं कि उनकी सोलर ट्रॉली हरियाणा के अलावा उत्तर-प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड और ओडिशा आदि में सप्लाई हो रही है।
22630. Meet the 14-year-old teen who has designed a sanitiser kit for sterilising vegetables
Innovation and startups, ISRO/Defense/Water infrastructure/EV and other sectors
->
Innovations in Bharat
English
Madhya Pradesh
Indian Express
|
- 1. Aditya Pachpande, a class XI student of Indus International School in Pune has developed a sanitiser kit that resolves one of the most daunting challenges that households face presently – of decontaminating vegetables.
- 2. The young boy, whose role model is Elon Musk, the chief designer of SpaceX, already has a patent for the kit. He recently received a note from the Council of Scientific and Industrial Research Institute, an autonomous body known for its ground-breaking R & D. The letter stated that the product can be used for UV-C sterilisation activities.
- 3. Fourteen-year-old Aditya who has been distributing the product completely free of cost in vegetable markets at Dadar in Mumbai, said that the sanitiser kit resolves one of the most daunting challenges that households are facing presently – of decontaminating vegetables (on which neither soap nor alcohol-based sanitisers can be applied).
- 4. Once Aditya receives the final evaluation report from CSIR-CMERI, he is looking forward to making over 1,000 such similar sanitisation boxes and distributing them to the economically weaker sections of society.