| Jan 01, 1970 | Daily Report |
| RISING BHARAT | News Count (102316) | |
21231. Agni 5 Missile का भारत ने सफलतापूर्वक किया टेस्ट, 5,000 किमी तक सटीक निशाना, दहल उठेगा चीन
- भारत ने सतह से सतह में मार करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का 27 अक्टूबर 2021 को शाम करीब 7:50 बजे सफलतापूर्व परीक्षण किया
- ओडिश के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया. इस मिसाइल परीक्षण को लेकर पूर्व में चीन अपनी चिंता जता चुका है.
- अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल, जो 3-चरण ठोस-ईंधन इंजन का उपयोग करती है. अग्नि-5 की 5000 किलोमीटर की रेंज में बहुत उच्च सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेदने की क्षमता है
21232. देशी गायों के संरक्षण और नस्ल सुधार में मदद करेगी इंडिगऊ चिप
- देशी नस्ल की गायों के संरक्षण के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने एसएनपी आधारित इंडिगऊ चिप विकसित की है, जिसकी मदद से देशी और संकर किस्म की गायों को पहचानने में आसानी होगी।
- गायों का जर्म प्लाज्म न कहीं खो जाए, इसलिए यह चिप विकसित की है। कई बार गाय देखने में नहीं पहचान में आती कि शुद्ध है कि संकर, इसलिए इसकी मदद से हम संकर और शुद्ध नस्ल को पहचान सकते हैं, इसकी मदद से हम स्वदेशी गायों का संरक्षण कर सकते हैं।"
- केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 13 अगस्त को गिर, कंकरेज, साहीवाल, अंगोल आदि देशी पशुओं की नस्लों के शुद्ध किस्मों को संरक्षण प्रदान करने के लिए भारत की पहली एकल पॉलीमॉर्फिज्म (एसएनपी) आधारित चिप 'इंडिगऊ' का शुभारंभ किया।
21233. देश में बना विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जीन बैंक, 10 लाख जर्मप्लाज्म के संरक्षण की क्षमता
- राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े जीन बैंक बनाया गया है, जहां पर 4.52 लाख बीजों के जर्मप्लाज्म सुरक्षित रखे गए हैं, यह बैंक पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है।
- लंबे समय तक संरक्षित रखने के लिए बीज -18 डिग्री सेंटीग्रेड में और विट्रो बैंक में 25 सेंटीग्रेड और क्रायोजीन बैंक में -196 डिग्री सेंटीग्रेड पर बीजों को सुरक्षित रखा गया है।
- राष्ट्रीय जीन बैंक का लोकार्पण केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 16 अगस्त, 2021 को किया।
Click here to find 1469 similar incidents of Bharat Economic Growth -> Bharat Economic Growth
21234. राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-पाम ऑयल को मिली मंजूरी, पढ़िए किसे और कैसे होगा इस योजना से फायदा
- राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-पाम ऑयल से न केवल देश में पाम की खेती और इंड्रस्ट्री से जुड़े लोगों को फायदा होगा, बल्कि देश में खाद्य तेलों की कीमतों में भी कमी आएगी।
- इस योजना के तहत, प्रस्ताव किया गया है कि वर्ष 2025-26 तक पाम ऑयल का रकबा 6.5 लाख हेक्टेयर बढ़ा दिया जाये और इस तरह आखिरकार 10 लाख हेक्टेयर रकबे का लक्ष्य पूरा कर लिया जाये।
- 11,040 करोड़ रुपये का वित्तीय परिव्यय निर्धारित किया गया है, जिसमें से केंद्र सरकार 8,844 करोड़ रुपये का वहन करेगी। इसमें 2,196 करोड़ रुपये राज्यों को वहन करना है।
21235. चाइनीज बाजार को मात देंगे मेक इन इंडिया के ब्रांडेड झालर
- अब तक मेक इन इंडिया की बात होती है, लेकिन अब यह हकीकत में नजर आएगा। इस बार दीपावली में घरों की रोशनी में मेक इन इंडिया की झलक दिखाई देगी।
- पहली बार ओरियंट और फिलिप्स जैसी ब्रांडेड कंपिनयों ने कई तरह के आकर्षक झालर बाजार में उतारे हैं। यह झालर न सिर्फ गुणवत्ता में बल्कि कीमत में भी चाइनीज झालरों को कड़ी टक्कर देंगे। दोनों कंपनियां अपने झालरों पर वांरटी दे रही हैं, जबकि चाइनीज उत्पाद में वारंटी नहीं मिलती।
- करोड़ों रुपये का कारोबार होने के बावजूद ब्रांडेड कंपनियां झालर एवं एलइडी लड़ी बनाने से परहेज करती थी।
21236. अब लखनऊ में भी बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-दी जाएंगी सारी सुविधाएं
- प्रदेश में बन रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के तहत बड़ी उपलब्धि लखनऊ के हाथ में आई है। डीआरडीओ यहां ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन के लिए इकाई लगाना चाहता है।
- इसके लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रबंध निदेशक डा. सुधीर कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। योगी ने उन्हें जमीन सहित सभी सुविधाएं सरकार की ओर से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
- उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के तहत लखनऊ में ब्रह्मोस के नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल के उत्पादन की योजना है। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को डीआरडीओ, भारत सरकार और एनपीओएम, रूस सरकार के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एरोस्पेस द्वारा बनाया जा रहा है। भारतीय थल, जल एवं वायु सेना इसका उपयोग कर रही हैं।
21237. एक बांस से तैयार होंगे एक लाख रुपये के उत्पाद, बांस का गहना भी बनेगा
- गोरखपुर के कैंपियरगंज के लक्ष्मीपुर स्थित कामन फैसिलिटी सेंटर पर बांस के हस्तशिल्प, ज्वैलरी, फर्नीचर आदि बनाने के लिए सोमवार से 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया।
- बाम्बू लेडी आफ इंडिया के नाम से लोकप्रिय नीरा शर्मा की टीम ने पहले दिन प्रशिक्षणार्थियों को बांस कटिंग की जानकारी दी।
- डिजाइनर नीरा शर्मा ने कहा कि एक बास से एक लाख रुपये का उत्पात तैयार हो सकता है। किसान यहां बांस उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लें और उनके उत्पाद को बाजार देने का प्रयास किया जाएगा।
21238. Jammu Kashmir: अब दूरदराज इलाकों के विद्यार्थियों की पहुंच में होगी हर किताब, लाइब्रेरी आन व्हीलस जल्द लांच
- नेशनल लाइब्रेरी आफ इंडिया के महानिदेशक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हर जिले में लाइब्रेरी आन व्हीलस अभियान को लांच किया जाएगा।
- दूरदराज के इलाकों में गुणवत्ता वाली सामग्री पहुंचाने के प्रबंध किए जाएंगे। मोबाइल लाइब्रेरियों के लिए वाहन खरीदने के लिए कारपोरेट से सहयोग लिया जाएगा
- मोबाइल लाइब्रेरियों के लिए वाहन खरीदने के लिए कारपोरेट हाउस व अन्य संगठनों से सहयोग लिया जाएगा।
21239. यूपी के 50 हजार किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, आज से करा सकेंगे पोर्टल पर बुकिंग
- किसानों की अनुदान पर कृषि यंत्र पाने की मुराद पूरी होने वाली है। उत्तर प्रदेश के 50 हजार से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
- पोर्टल पर 'पहले आओ, पहले पाओ' के तहत बुकिंग होगी। आवेदन सभी किसान कर सकेंगे। बुकिंग मंगलवार को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।
- उत्तर प्रदेश सरकार कृषि यंत्रों की आनलाइन बुकिंग करा रही है, ताकि सही व्यक्ति को लाभ मिले और अनुदान व यंत्र की कीमत आदि में किसी तरह की गड़बड़ी न की जा सके।
21240. देसी बीज इकट्ठा करके जीते कई अवॉर्ड्स, खेती के लिए छोड़ी थी सरकारी नौकरी
- बरगढ़ (ओड़िशा) जिले के काटापाली गांव के किसान सुदाम साहू ने, साल 2001 में शौक़ के तौर पर बीज इकट्ठा करने का काम शुरू किया था। लेकिन आज यह काम उनके जीवन का एक मिशन बन चुका है।
- आज उनके पास तक़रीबन एक हजार धान और 60 से ज्यादा दालों और सब्जियों के देसी बीज मौजूद हैं।
- अपने इस संग्रह को बढ़ाने के अलावा, युवा किसानों को जैविक खेती के लिए प्रशिक्षित करने का काम कर रहे हैं