| Jan 01, 1970 | Daily Report |
| RISING BHARAT | News Count (102198) | |
22921. रक्षा मंत्रालय ने शुरू किया SeHAT पोर्टल, जानें क्या होगा इससे लाभ?
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
One India
|
- पूरा देश कोरोना महामारी के कहर से जूझ रहा है। जिस वजह से ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन है। ऐसे में सामान्य रोगियों को डॉक्टरों को दिखाने में दिक्कत हो रही है। जिनके लिए रक्षा मंत्रालय ने 'सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंस एंड टेली-कंसल्टेशन' (SeHAT) ओपीडी पोर्टल लॉन्च किया है। इसका उद्घाटन गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
- ये पोर्टल सशस्त्र बलों को टेली मेडिसिन सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा। जिसके जरिए थलसेना, नौसेना, वायुसेना और पूर्व सैन्यकर्मी सशस्त्र बलों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से फोन पर परामर्श ले सकेंगे।
- मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि इस सेवा के शुरू होने के बाद कम से कम 4 करोड़ लोगों को लाभ होगा। साथ ही इससे सुशासन और डिजिटल भारत के लिए सरकार की प्रतिबद्धता प्रकट होती है।
22922. हरियाणा का एक ऐसा गांव जहां आज तक किसी को नहीं हुआ कोरोना, 45+ के सभी लोगों को लगी वैक्सीन
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
Haryana
News18
|
- हरियाणा के जींद जिले में एक ऐसा गांव है, जहां आज तक किसी को कोरोना (Coronavirus) संक्रमण नहीं हुआ है. हम बात कर रहे हैं जींद के गांव जीवनपुर (Jeewanpur Village) की जहां की आबादी मात्र 1100 है.
- कोरोना को लेकर इस गांव ने एक बड़ा काम कर दिखाया है. गांव के 45 वर्ष से अधिक उम्र के शत प्रतिशत लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है. वहीं, दूसरी डोज भी सिर्फ 25 प्रतिशत को लगनी बाकी है. पूरे गांव में आज तक कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं हुआ और न ही गांव में कोई मौत हुई. इस गांव के ज्यादातर लोग शिक्षित हैं.
- कोरोना की पहली लहर आते ही गांव की 11 सदस्यीय कमेटी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लोगों को डरने की बजाय लड़ने के लिए जागरूक किया था.
22923. जेनेटिक लाइफसाइंसेस ने एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन का उत्पादन शुरू कर दिया
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
NEWS SERVICES DIVISION
|
- जेनेटिक लाइफसाइंसेस ने कोविड-19 महामारी के दौरान फंगस संक्रमण के नियंत्रण के लिए एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन का उत्पादन शुरू कर दिया है।
- केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की पहल के बाद जेनेटिक लाइफसाइंसेस द्वारा बनाए जा रहे इस टीके की कीमत 12 सौ रुपये होगी।
- कंपनी प्रतिदिन 20 हजार इंजेक्शन का उत्पादन करेगी।
22924. एनटीपीसी कोविड महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
NEWS SERVICES DIVISION
|
- राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम- एनटीपीसी कोविड महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बिजली मंत्रालय के तहत देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कम्पनी-एनटीपीसी ने महामारी के दौरान न केवल देश को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की बल्कि देश में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के प्रयास भी किए हैं।
- एनटीपीसी ने 600 से अधिक ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तर और 1200 आइसोलेशन बिस्तरों की व्यवस्था की। चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए निगम राज्यों और जिला प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर काम कर रहा है। मुश्किल की घडी में एनटीपीसी ने जिला प्रशासन को दो हजार से अधिक औद्योगिक सिलेंडरो को चिकित्सा ऑक्सीजन सिलेंडर में बदला।
- एनटीपीसी ने दो दर्जन से अधिक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करके देश भर में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने में भी प्रमुख भूमिका निभाई।
22925. मंदिर के पुरोहितों और बंद हुए कोचिंग शिक्षकों को भी मिलेगी राशन सामग्री; एकल अभियान की पहल Dhanbad News
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
English
India
Dainik Jagran
|
- कोरोना संक्रमण में एकल अभियान-एकल फ्यूचर बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहा है। लोगों को अस्पताल बेड ऑक्सीजन दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ-साथ एकल फ्यूचर गुरुवार से शबरी (मलीन) बस्तियों में जरूरतमंदों के बीच राशन एवं खाद्य सामग्री की सेवा शुरू की।
- कोरोना संक्रमण में एकल अभियान-एकल फ्यूचर बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहा है। लोगों को अस्पताल बेड ऑक्सीजन दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ-साथ एकल फ्यूचर गुरुवार से शबरी (मलीन) बस्तियों में जरूरतमंदों के बीच राशन एवं खाद्य सामग्री की सेवा शुरू की।
- शबरी बस्तियों के साथ-साथ एकल फ्यूचर ऐसे शिक्षक जो छोटे छोटे ट्यूशन पढ़ाते थे और अब यह बंद हो गया है, उन्हें भी राशन दिया जाएगा। इसके बाद छोटे मंदिरों के पुजारियों को भी जो इस कोरोना में आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं या कोई भी ऐसे व्यक्ति जो समस्या में हैं, लेकिन खुल कर बोल नहीं सकते, झिझक है एकल फ्यूचर उनकी भी मदद करेगा।
22926. डीआरडीओ की 2डीजी एंटी कोविड दवा बाजार में आई, एक पैकेट की कीमत 990 रुपए
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
One India
|
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा 2डीजी दवा बाजार में उतार दी गई है।
- डीआरडीओ द्वारा विकसित इस दवा का दूसरा बैच आज निर्माता डॉ. रेड्डीज लैब ने जारी किया। इस दवा के एक पाउच की कीमत 990 रुपए रखी गई है।
- सरकारी अस्पतालों, राज्य और केंद्र सरकार इस दवा को रियायती कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।
22927. धनबाद से लेकर चेन्नई तक मदद पहुंचाने का एकल अभियान
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
Madhya Pradesh
Dainik Jagran
|
- धनबाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के ही अंग एकल अभियान-एकल फ्यूचर ने कोविड-19 की दूसरी लहर में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने की ठानी।
- एक नेक काम को लेकर चले एक फ्यूचर ने मात्र 28 दिन के अंदर कोरोना से संक्रमित 290 लोगों की मदद कर जिदगी बचाई।
- धनबाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के ही अंग एकल अभियान-एकल फ्यूचर ने कोविड-19 की दूसरी लहर में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने की ठानी। एक नेक काम को लेकर चले एक फ्यूचर ने मात्र 28 दिन के अंदर कोरोना से संक्रमित 290 लोगों की मदद कर जिदगी बचाई।
22928. कोरोना: पशुओं के लिए भारत की पहली कोविड-19 वैक्सीन तैयार, 23 कुत्तों पर ट्रायल सफल
Make in India / Atmanirbhar
->
Make in India- Public Health and Infrastructure
Hindi
Haryana
Amar Ujala
|
- हरियाणा के हिसार में स्थित केंद्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने पशुओं के लिए देश की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार करने में सफलता हासिल की है। सेना के 23 कुत्तों पर इसका ट्रायल सफल हो चुका है। वैक्सीन लगने के 21 दिन बाद कुत्तों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ एंटीबॉडी देखी गईं।
- अब गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग जूलॉजिकल पार्क के 15 शेरों पर ट्रायल की तैयारी है। हिसार के केंद्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने सफलता पाई है।
- कुछ माह पहले चेन्नई स्थित चिड़ियाघर में मृत शेर में कोविड-19 वायरस की पहचान की गई थी। जांच में पता लगा कि उसकी मौत कोविड के डेल्टा वैरिएंट से हुई थी। इस कारण उन्होंने इंसानों में आए डेल्टा वैरिएंट वायरस को ही लैब में आइसोलेट किया और उसका इस्तेमाल कर वैक्सीन बनाने में कामयाबी हासिल की।
22929. Reliance Industries to invest $ 76 billion in Indian renewables
Make in India / Atmanirbhar
->
Investment in Bharat by Bhartiya companies
English
India
Indoasian
|
- India’s oil-to-telecoms conglomerate Reliance Industries plans to invest as much as $ 76 billion in green energy projects in India over the next 15 years
- Reliance Industries had announced a commitment to invest more than $10 billion in three years in a new business unit that would build solar module, battery storage, electrolyser, and fuel cell factories.
- Reliance Industries, the largest company in India, plans to invest $68 billion over the next 15 years in the state of Gujarat to set up renewable and hydrogen projects of a total of 100 gigawatts (GW).
22930. कोरोना से जंग में आगे आया Bosch India, नीति आयोग को 10 लाख यूरो की मेडिकल मदद सौंपी
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
News18
|
- कोरोना के खिलाफ जंग में कई कंपनियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है. वहीं, वाहन कलपुर्जा कंपनी बॉश इंडिया (Bosch India) ने कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने में मदद को सरकार के नीति आयोग (Niti Aayog) को 10 लाख यूरो की मेडिकल सामग्री भेंट की है.
- बॉश इंडिया ने शुक्रवार को बयान में कहा कि नीति आयोग को 92 वेंटिलेटर, 438 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 10 ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य मेडिकल आपूर्ति मसलन फेस मास्क आदि सौंपे गए हैं. बयान में कहा गया है कि कंपनी ने ये उपकरण नीति आयोग को आगे वितरण के लिए दिए हैं.
- कोरोना से जंग में बॉश इंडिया (Bosch India) ने मदद का हाथ बढ़ाया है. कंपनी ने कोविड-19 से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए नीति आयोग को 10 लाख यूरो की मेडिकल सामग्री भेंट की है.