| Jan 01, 1970 | Daily Report |
| RISING BHARAT | News Count (102198) | |
22911. ऑपरेशन समुद्र सेतु II - आईएनएस जलाश्व ब्रुनेई और सिंगापुर से ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर सहित महत्वपूर्ण कोविड राहत सामग्री के साथ विशाखापत्तनम पहुंचा
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
Press Information Bureau
|
- आईएनएस जलाश्व ने 18 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक और 3650 ऑक्सीजन सिलेंडर और 39 वेंटिलेटर सहित अन्य महत्वपूर्ण कोविड चिकित्सा सामग्री पहुंचाई हैं।
- 23 मई, 2021 को विशाखापत्तनम पहुंचे इस जहाज में मौजूद 18 में से 15 क्रायोजेनिक टैंक, तरल चिकित्सा ऑक्सीजन से भरे हुए हैं। कोविड राहत सामग्री पहुँचाने के लिए, ऑपरेशन 'समुद्र सेतु - II' अभियान भारतीय नौसेना द्वारा चलाया जा रहा है
- भारतीय मिशनों द्वारा ऑक्सीजन कंटेनर और वेंटिलेटर सहित मत्वपूर्ण कोविड राहत सामग्री प्रदान की गई और विभिन्न राज्यों में सरकारी एजेंसियों गैर और सरकारी संगठनों को खेप सौंपी जा रही है।
22912. 19 करोड़ 60 लाख कोविड रोधी टीके अब तक लगाए गए
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
English
India
NEWS SERVICES DIVISION
|
- देश भर में अब तक 19 करोड साठ लाख से अधिक कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान दो लाख 22 हजार से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर संक्रमित लोगों की संख्या बढकर दो करोड 67 लाख से अधिक हो गई है। कल इस संक्रमण से तीन लाख दो हजार से अधिक लोग ठीक हुए।
- अब तक देश में दो करोड 37 लाख 28 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ठीक होने की दर अब 88 दशमलव तीन शून्य प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार 54 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसे मिलाकर देश में मरने वालों की संख्या तीन लाख तीन हजार 720 हो गई है। देश में अभी भी 27 लाख से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है।
- भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद आईसीएमआर ने कहा है कि कल तक 33 करोड पांच लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। आईसीएमआर ने यह भी कहा है कि कल 19 लाख 28 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई।
22913. पटना की आकांक्षा ने पिता के साथ मिलकर बनाया खास रोबोट, कोविड रोगियों के इलाज में मिलेगी मदद
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
Bihar
Your Story
|
- आकांक्षा ने कहा, "रोबोट का मूल कार्य संक्रमित व्यक्ति को दवा, भोजन, पानी, nebulizer और ऑक्सीजन आदि पहुंचाना है। इस पर लगे हाई-रिज़ॉल्यूशन विज़न कैमरे का उपयोग करके रोबोट 360 डिग्री तक घूम सकता है।"
- "यह रोबोट किसी भी संक्रमित मरीज, लाचार व्यक्ति का बेसिक मेडिकल जांच प्रामाणिकता के साथ दूर से और रियल टाइम डाटा और डेटाबेस के साथ जांच करता है। साथ ही इस रोबोट की मदद से रक्त में ग्लूकोस की मात्रा, रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा, हृदय गति, तापमान, ब्लड प्रेशर, वजन, ई.सी.जी., वायरलेस स्टेथेस्कोप से फेफड़ा, हृदय इत्यादि की जांच की जा सकती है।"
- आकांक्षा ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, "इस रोबोट की मदद से ऑक्सीजन, हृदय गति, तापमान इत्यादि की जांच की जा सकती है। हमने इस प्रोजेक्ट को इसके तत्काल उपयोग के लिए राज्य और केंद्र सरकार के साथ साझा किया है।"
22914. COVID antibody cocktail used to treat Donald Trump now launched in India
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
English
India
ANI
|
- Drug major Roche India on Monday announced the launch of its first batch of antibody cocktail against COVID-19 in India. The antibody cocktail -- Casirivimab and Imdevimab -- is priced at Rs 59,750 per dose.
- The Roche's antibody cocktail was given to then US President Donald Trump when he contracted COVID-19 last year. The drug will be marketed in India by Cipla and the second batch will be made available by mid-June.
- The drug will be available through leading hospitals and COVID treatment centres. The Central Drugs Standards Control Organisation (CDSCO) had recently provided an Emergency Use Authorisation (EUA) for the antibody cocktail in India.
22915. Uttarakhand begins production of injections used to treat Black Fungus
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
English
Uttarakhand
ANI
|
- Uttarakhand government announced production of injections used in treatment of the disease known medically as mucormycosis.
- Director General-Health of Uttrakhand, Dr Tripti Bahuguna has said that the production of injections used in the treatment of black fungus has begun in Rudrapur, Uttarakhand.
- She said a consignment of 12,000 injections will be delivered by Thursday, after which the state is expected to get some respite from this disease.
22916. कोविड के लिए उपयुक्त व्यवहार का पालन करने से अहमदनगर जिले का एक और गांव कोविड मुक्त हो गया
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
Maharashtra
Press Information Bureau
|
- महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक छोटे से गांव-भोयारे खुर्द के लोगों ने कोरोना के खिलाफ व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाकर जिसमें कोविड संक्रमण को रोकने के लिए उपयुक्त व्यवहार को अपनाकर, नियमित स्वास्थ्य जांच कर और संक्रमित लोगों को क्वारंटाइन (अलग) कर न सिर्फ कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने में सफल हुए हैं बल्कि पूरे गांव को कोविड से मुक्त भी करने में सफल हुए हैं।
- हिवारे बाजार के नक्शेकदम पर चलते हुए, जिसकी सफलता की कहानी पहले से ही लिखित है, 1,500 लोगों की आबादी वाले इस छोटे से गांव ने दिखाया है कि लोगों के सामूहिक प्रयासों में कोविड-19 संक्रमण को बिल्कुल खत्म किया जा सकता है और पूरे गांव को कोरोना से मुक्त बनाया जा सकता है।
- अहमदनगर शहर से लगभग 20 किमी की दूरी पर, भोयारे खुर्द एक पहाड़ी क्षेत्र में स्थित गांव है। सूखाग्रस्त क्षेत्र होने के कारण बहुत सारे ग्रामीण रोजगार की तलाश में मुंबई और अन्य बड़े शहरों में पलायन कर गए हैं। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद अधिकांश श्रमिक अपने पैतृक गांव वापस आ गए हैं।
22917. राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को एम्फोटेरिसिन-बी की अतिरिक्त 29,250 शीशियां आवंटित
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
Press Information Bureau
|
- केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री डीवी सदानंद गौड़ा ने घोषणा की कि म्यूकोरमायकोसिस के उपचार में उपयोग की जाने वाली एम्फोटेरिसिन-बी दवा की 29,250 अतिरिक्त शीशियां आज सभी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित कर दी गई हैं ।
- 24 मई को भी एम्फोटेरिसिन-बी की 19,420 शीशियों का आवंटन किया गया था
- इससे पहले दिनांक 24 मई को एम्फोटेरिसिन-बी की अतिरिक्त 19,420 शीशियों का आवंटन किया गया था और 21 मई को देश भर में 23,680 शीशियों की आपूर्ति की गई थी।
22918. अब तक बीस करोड छह लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविडरोधी टीका लगाया गया
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
NEWS SERVICES DIVISION
|
- भारत ने आज बीस करोड़ कोविड टीका लगाने का आंकड़ा पार कर लिया। भारत ने यह उपलब्धि 130 दिन में हासिल की है। देश में अब तक बीस करोड़ छह लाख 62 हजार 456 खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 15 करोड़ 71 लाख लोगों को पहली खुराक दी गई है जबकि चार करोड़ 35 लाख लोगों को कोविड टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक की 34 प्रतिशत से अधिक आबादी को कोविड टीके की पहली खुराक मिल चुकी है। इसी तरह साठ वर्ष से अधिक की 42 प्रतिशत आबादी को कोविड टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
- अमरीका के बाद भारत दूसरा देश है जिसने मात्र 130 दिन में यह उपलब्धि हासिल की है। अमरीका में बीस करोड़ के आंकडे तक पहुंचने में 124 दिन लगे थे। दूसरी ओर, ब्रिटेन में 168 दिन में पांच करोड दस लाख, ब्राजील में 128 दिन में पांच करोड़ नब्बे लाख और जर्मनी में 149 दिन में साढे चार करोड़ कोविड टीके लगाए गए हैं।
22919. Andhra Pradesh: Indian Navy provides 'Oxygen on Wheels' to Palasa COVID Care Centre
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
English
Andhra Pradesh
ANI
|
- The Indian Navy provided an 'Oxygen on Wheels' plant to Palasa COVID Care Centre in Andhra Pradesh. "Based on a request from the Srikakulam District Collector J Niwas, the Indian Navy provided on 'Oxygen on Wheels' plant to Palasa COVID Care Centre," informed the Ministry of Defence.
- The 'Oxygen on Wheels', designed by Naval Dockyard, was formally inaugurated at the Palasa, Covid Care Centre by Andhra Pradesh Minister for Animal Husbandry Seediri Appalaraju, in the presence of Sub Collector Suraj Ganore and the Naval Team.
- The plant has been connected with the oxygen pipeline in the Centre by a team of specialists from Naval Dockyard Visakhapatnam and it provides oxygen round the clock for up to 12 patients.
22920. रेलवे ने विभिन्न राज्यों में अब तक 272 ऑक्सीजन एक्सप्रेस रेलगाड़ियों से तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाई
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
NEWS SERVICES DIVISION
|
- रेलवे ने अब तक 272 ऑक्सीजन एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में एक हजार 80 से अधिक टैंकरों में 17 हजार 945 मीट्रिक टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाई है।
- रेल मंत्रालय ने बताया कि चक्रवात प्रभावित पूर्वी राज्यों से कल देर रात 12 ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाड़ियां 969 मीट्रिक टन चिकित्सा ऑक्सीजन लेकर देश के विभिन्न हिस्सों को रवाना हुईं।
- इन 12 ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाड़ियों में से तीन तमिलनाडु, चार आंध्र प्रदेश और एक-एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम और केरल भेजी गई हैं।ऑक्सीजन एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के माध्यम से 15 राज्यों को तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।