Jul 03, 2024 | Temple | Daily Report |
Temple | News Count (4) | |
1 | Temple News -> Initiatives for Ancient Temples | 2 |
2 | Temple News -> Temple Administration | 1 |
3 | Sri Ram Mandir -> People Initiative | 1 |
1. मां दौड़ासिनी की प्राचीन मूर्ति दुर्गा मंदिर में की गई स्थापित
- झारखंड में सिंहभूम के जमशेदपुर पटमदा बाजार के दुर्गा मंदिर में श्री मां दौड़ासिनी की सदियों पुरानी मूर्ति को 3 जुलाई 2024 को विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात स्थापित कर दिया गया।
- दशकों पुराने मंदिर जर्जर होने की वजह से मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर है, निर्माण कार्य पूरा होने तक दुर्गा मंदिर में ही देवी माता की नियमित पूजा-अर्चना की जाएगी।
- 3 जुलाई 2024 के कार्यक्रम में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने गाजे-बाजे के साथ भाग लिया और इस शुभ मुहूर्त के गवाह बने।
To Find 230 such incidents of Initiatives for Ancient Temples, Click here
2. मंदिरों के जीर्णोद्धार के उपाय सुझाने के लिए पैनल गठित
- तेलंगाना में हैदराबाद राज्य सरकार ने संरक्षित बंदोबस्ती मंदिरों की जांच हेतु बंदोबस्ती व विरासत एवं पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त समिति गठित की है, जिसे उपयुक्त जीर्णोद्धार और संरक्षण की योजना बनाई जा सके।
- बंदोबस्ती विभाग के निदेशक द्वारा पुरातात्विक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंदिर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, जिनका तत्काल जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण किया जाना आवश्यक है।
- समिति में सरकार के प्रमुख सचिव, विरासत और पुरातत्व विभाग के निदेशक, बंदोबस्ती विभाग के निदेशक, वास्तुकार शामिल है।
To Find 230 such incidents of Initiatives for Ancient Temples, Click here
3. एचआरसीई विभाग ने अम्मान मंदिरों की निःशुल्क तीर्थ यात्रा शुरू की
- तमिलनाडु में हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती (HRCE) विभाग द्वारा राज्य भर में लोकप्रिय अम्मान मंदिरों के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। जिसमें 60 से 70 वर्ष की आयु के 1,000 भक्तों के लिए आध्यात्मिक यात्रा प्रदान की जाएगी।
- तीर्थ यात्राएँ चार चरणों में आयोजित की जाएँगी, जो जुलाई के मध्य से अगस्त के मध्य तक चलगी।
- भक्तों को एचआरसीई विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करके अपने क्षेत्र के संबंधित संयुक्त आयुक्त को अपना पूरा फॉर्म जमा करना होगा। अधिक जानकारी हेतु आवेदक सीधे क्षेत्रीय स्तर के कार्यालय से भी संपर्क कर सकगें।
To Find 742 such incidents of Temple Administration, Click here
4. न्यूयॉर्क में इंडिया-डे परेड में दिखाई जाएगी राम मंदिर की झांकी; 1.50 लाख लोग होंगे शामिल
- अमेरिका के न्यूयॉर्क में इंडिया-डे परेड के मौके पर पहली बार अयोध्या राम मंदिर की झांकी दिखाई जाएगी। मंदिर की झांकी 18 फीट लंबी, नौ फीट चौड़ी और आठ फीट ऊंची होगी। न्यूयॉर्क में इंडिया-डे परेड भारत के स्वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा उत्सव है।
- फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) द्वारा आयोजित परेड में विभिन्न भारतीय-अमेरिकी समपदाय के लोग शामिल होते है, और 150,000 से अधिक लोग परेड को देखने आते है, जो मिडटाउन न्यूयॉर्क में ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक चलती है।
- वीएचपीए द्वारा राम मंदिर रथ यात्रा का आयोजन किया, जिसमें 60 दिनों में 48 राज्यों में 851 मंदिरों का दौरा किया गया।
To Find 73 such incidents of People Initiative, Click here