| Jan 01, 1970 | Daily Report |
| RISING BHARAT | News Count (102161) | |
22911. राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को एम्फोटेरिसिन-बी की अतिरिक्त 29,250 शीशियां आवंटित
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
Press Information Bureau
|
- केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री डीवी सदानंद गौड़ा ने घोषणा की कि म्यूकोरमायकोसिस के उपचार में उपयोग की जाने वाली एम्फोटेरिसिन-बी दवा की 29,250 अतिरिक्त शीशियां आज सभी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित कर दी गई हैं ।
- 24 मई को भी एम्फोटेरिसिन-बी की 19,420 शीशियों का आवंटन किया गया था
- इससे पहले दिनांक 24 मई को एम्फोटेरिसिन-बी की अतिरिक्त 19,420 शीशियों का आवंटन किया गया था और 21 मई को देश भर में 23,680 शीशियों की आपूर्ति की गई थी।
22912. अब तक बीस करोड छह लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविडरोधी टीका लगाया गया
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
NEWS SERVICES DIVISION
|
- भारत ने आज बीस करोड़ कोविड टीका लगाने का आंकड़ा पार कर लिया। भारत ने यह उपलब्धि 130 दिन में हासिल की है। देश में अब तक बीस करोड़ छह लाख 62 हजार 456 खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 15 करोड़ 71 लाख लोगों को पहली खुराक दी गई है जबकि चार करोड़ 35 लाख लोगों को कोविड टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक की 34 प्रतिशत से अधिक आबादी को कोविड टीके की पहली खुराक मिल चुकी है। इसी तरह साठ वर्ष से अधिक की 42 प्रतिशत आबादी को कोविड टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।
- अमरीका के बाद भारत दूसरा देश है जिसने मात्र 130 दिन में यह उपलब्धि हासिल की है। अमरीका में बीस करोड़ के आंकडे तक पहुंचने में 124 दिन लगे थे। दूसरी ओर, ब्रिटेन में 168 दिन में पांच करोड दस लाख, ब्राजील में 128 दिन में पांच करोड़ नब्बे लाख और जर्मनी में 149 दिन में साढे चार करोड़ कोविड टीके लगाए गए हैं।
22913. Andhra Pradesh: Indian Navy provides 'Oxygen on Wheels' to Palasa COVID Care Centre
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
English
Andhra Pradesh
ANI
|
- The Indian Navy provided an 'Oxygen on Wheels' plant to Palasa COVID Care Centre in Andhra Pradesh. "Based on a request from the Srikakulam District Collector J Niwas, the Indian Navy provided on 'Oxygen on Wheels' plant to Palasa COVID Care Centre," informed the Ministry of Defence.
- The 'Oxygen on Wheels', designed by Naval Dockyard, was formally inaugurated at the Palasa, Covid Care Centre by Andhra Pradesh Minister for Animal Husbandry Seediri Appalaraju, in the presence of Sub Collector Suraj Ganore and the Naval Team.
- The plant has been connected with the oxygen pipeline in the Centre by a team of specialists from Naval Dockyard Visakhapatnam and it provides oxygen round the clock for up to 12 patients.
22914. रेलवे ने विभिन्न राज्यों में अब तक 272 ऑक्सीजन एक्सप्रेस रेलगाड़ियों से तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाई
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
NEWS SERVICES DIVISION
|
- रेलवे ने अब तक 272 ऑक्सीजन एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में एक हजार 80 से अधिक टैंकरों में 17 हजार 945 मीट्रिक टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाई है।
- रेल मंत्रालय ने बताया कि चक्रवात प्रभावित पूर्वी राज्यों से कल देर रात 12 ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाड़ियां 969 मीट्रिक टन चिकित्सा ऑक्सीजन लेकर देश के विभिन्न हिस्सों को रवाना हुईं।
- इन 12 ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाड़ियों में से तीन तमिलनाडु, चार आंध्र प्रदेश और एक-एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम और केरल भेजी गई हैं।ऑक्सीजन एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के माध्यम से 15 राज्यों को तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।
22915. रक्षा मंत्रालय ने शुरू किया SeHAT पोर्टल, जानें क्या होगा इससे लाभ?
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
One India
|
- पूरा देश कोरोना महामारी के कहर से जूझ रहा है। जिस वजह से ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन है। ऐसे में सामान्य रोगियों को डॉक्टरों को दिखाने में दिक्कत हो रही है। जिनके लिए रक्षा मंत्रालय ने 'सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंस एंड टेली-कंसल्टेशन' (SeHAT) ओपीडी पोर्टल लॉन्च किया है। इसका उद्घाटन गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।
- ये पोर्टल सशस्त्र बलों को टेली मेडिसिन सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा। जिसके जरिए थलसेना, नौसेना, वायुसेना और पूर्व सैन्यकर्मी सशस्त्र बलों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से फोन पर परामर्श ले सकेंगे।
- मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि इस सेवा के शुरू होने के बाद कम से कम 4 करोड़ लोगों को लाभ होगा। साथ ही इससे सुशासन और डिजिटल भारत के लिए सरकार की प्रतिबद्धता प्रकट होती है।
22916. हरियाणा का एक ऐसा गांव जहां आज तक किसी को नहीं हुआ कोरोना, 45+ के सभी लोगों को लगी वैक्सीन
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
Haryana
News18
|
- हरियाणा के जींद जिले में एक ऐसा गांव है, जहां आज तक किसी को कोरोना (Coronavirus) संक्रमण नहीं हुआ है. हम बात कर रहे हैं जींद के गांव जीवनपुर (Jeewanpur Village) की जहां की आबादी मात्र 1100 है.
- कोरोना को लेकर इस गांव ने एक बड़ा काम कर दिखाया है. गांव के 45 वर्ष से अधिक उम्र के शत प्रतिशत लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है. वहीं, दूसरी डोज भी सिर्फ 25 प्रतिशत को लगनी बाकी है. पूरे गांव में आज तक कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं हुआ और न ही गांव में कोई मौत हुई. इस गांव के ज्यादातर लोग शिक्षित हैं.
- कोरोना की पहली लहर आते ही गांव की 11 सदस्यीय कमेटी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लोगों को डरने की बजाय लड़ने के लिए जागरूक किया था.
22917. जेनेटिक लाइफसाइंसेस ने एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन का उत्पादन शुरू कर दिया
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
NEWS SERVICES DIVISION
|
- जेनेटिक लाइफसाइंसेस ने कोविड-19 महामारी के दौरान फंगस संक्रमण के नियंत्रण के लिए एम्फोटेरेसिन-बी इंजेक्शन का उत्पादन शुरू कर दिया है।
- केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की पहल के बाद जेनेटिक लाइफसाइंसेस द्वारा बनाए जा रहे इस टीके की कीमत 12 सौ रुपये होगी।
- कंपनी प्रतिदिन 20 हजार इंजेक्शन का उत्पादन करेगी।
22918. एनटीपीसी कोविड महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
NEWS SERVICES DIVISION
|
- राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम- एनटीपीसी कोविड महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बिजली मंत्रालय के तहत देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कम्पनी-एनटीपीसी ने महामारी के दौरान न केवल देश को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की बल्कि देश में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के प्रयास भी किए हैं।
- एनटीपीसी ने 600 से अधिक ऑक्सीजन की सुविधा वाले बिस्तर और 1200 आइसोलेशन बिस्तरों की व्यवस्था की। चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए निगम राज्यों और जिला प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर काम कर रहा है। मुश्किल की घडी में एनटीपीसी ने जिला प्रशासन को दो हजार से अधिक औद्योगिक सिलेंडरो को चिकित्सा ऑक्सीजन सिलेंडर में बदला।
- एनटीपीसी ने दो दर्जन से अधिक ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करके देश भर में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने में भी प्रमुख भूमिका निभाई।
22919. मंदिर के पुरोहितों और बंद हुए कोचिंग शिक्षकों को भी मिलेगी राशन सामग्री; एकल अभियान की पहल Dhanbad News
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
English
India
Dainik Jagran
|
- कोरोना संक्रमण में एकल अभियान-एकल फ्यूचर बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहा है। लोगों को अस्पताल बेड ऑक्सीजन दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ-साथ एकल फ्यूचर गुरुवार से शबरी (मलीन) बस्तियों में जरूरतमंदों के बीच राशन एवं खाद्य सामग्री की सेवा शुरू की।
- कोरोना संक्रमण में एकल अभियान-एकल फ्यूचर बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहा है। लोगों को अस्पताल बेड ऑक्सीजन दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ-साथ एकल फ्यूचर गुरुवार से शबरी (मलीन) बस्तियों में जरूरतमंदों के बीच राशन एवं खाद्य सामग्री की सेवा शुरू की।
- शबरी बस्तियों के साथ-साथ एकल फ्यूचर ऐसे शिक्षक जो छोटे छोटे ट्यूशन पढ़ाते थे और अब यह बंद हो गया है, उन्हें भी राशन दिया जाएगा। इसके बाद छोटे मंदिरों के पुजारियों को भी जो इस कोरोना में आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं या कोई भी ऐसे व्यक्ति जो समस्या में हैं, लेकिन खुल कर बोल नहीं सकते, झिझक है एकल फ्यूचर उनकी भी मदद करेगा।
22920. डीआरडीओ की 2डीजी एंटी कोविड दवा बाजार में आई, एक पैकेट की कीमत 990 रुपए
India Fights Corona: Vaccination Drive and Initiatives
Hindi
India
One India
|
- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की कोरोना के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा 2डीजी दवा बाजार में उतार दी गई है।
- डीआरडीओ द्वारा विकसित इस दवा का दूसरा बैच आज निर्माता डॉ. रेड्डीज लैब ने जारी किया। इस दवा के एक पाउच की कीमत 990 रुपए रखी गई है।
- सरकारी अस्पतालों, राज्य और केंद्र सरकार इस दवा को रियायती कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा।