| Jan 01, 1970 | Daily Report |
| RISING BHARAT | News Count (102139) | |
23341. अमेरिका से लौटकर शुरू की प्राकृतिक खेती, परिवार से लड़कर भी बने किसान
- रजविंदर फिलहाल अपने 8 एकड़ जमीन पर न सिर्फ गन्ना, आलू, हल्दी, सरसों जैसे फसलों को प्राकृतिक तरीके से उगाते हैं, बल्कि इन फसलों को प्रोसेस कर गुड़, शक्कर और हल्दी पाउडर भी बनाते हैं। भारत लौटने के बाद अपना होटल बिजनेस शुरू किया। लेकिन मेरी ख्वाहिश खेती करने की थी और इसे लेकर मैंने पास के ही ‘किसान विरासत मिशन’ नाम के एक एनजीओ से खेती से जुड़ी जानकारियों को हासिल करना शुरू कर दिया। इसके अलावा, सोशल मीडिया के जरिए खेती करने वाले कई किसान दोस्तों से मिला और 2017 में अपनी 6 एकड़ जमीन पर पूरी तरह से प्राकृतिक खेती शुरू कर दी।”
- आठ एकड़ जमीन है। जो लोग पहले यहां खेती करते थे, वे रसायन का इस्तेमाल करते थे। मार्च में खेत खाली होने के बाद, अगस्त तक हमने इसमें सिर्फ हरी खाद दी और कोई फसल नहीं लगाया। ताकि हमारी खेत नैचुरल फार्मिंग के लिए तैयार हो सके। फिर, सितंबर 2017 में हमने इसमें गन्ना लगाया।”आज वह करीब पांच एकड़ में गन्ना की खेती करते हैं और खेतों की सीमाओं पर उन्होंने 3000 से अधिक फलदार पेड़ भी लगाए हैं।
- गन्ने को बेचते नहीं हैं, बल्कि खुद ही शक्कर और गुड़ बनाते हैं। इससे हमें अधिक फायदा होता है। हम चाय में इस्तेमाल होने वाले साधारण गुड़ बनाने के अलावा हल्दी, सौंफ, अजवाइन, तुलसी, ड्राइफ्रूट, आदि मिलाकर कई तरह के मसाला गुड़ भी बनाते हैं। रजविंदर बताते हैं कि वह अपना साधारण गुड़ प्रति किलो 110 रुपए में बेचते हैं, तो मसाला गुड़ 170 से 350 रुपए प्रति किलो तक बिकता है।
23342. बिहार: सरकारी स्कूल का कमाल, बनाई हवा से पानी निकालने की मशीन
- सूखे की समस्या को देखते हुए +2 जिला स्कूल, गया के शिक्षकों और बच्चों ने एक ऐसी मशीन बनाने का फैसला किया, जो हवा से पानी बनाने में सक्षम हो। भारत आज भयंकर सूखे का सामना कर रहा है। 2018 में आई नीति आयोग की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में दिल्ली, हैदराबाद बेंगलुरु, चेन्नई जैसे 21 शहरों के पास पीने के लिए अपना पानी नहीं होगा, जिससे 10 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी प्रभावित होगी।
- इन्हीं चिन्ताओं को देखते हुए, बिहार के +2 जिला स्कूल, गया के शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर, एक ऐसी मशीन बनाई है जो हवा से पानी बनाने में सक्षम है। उनके इस डिजाइन को पेटेंट भी हासिल हो गया है और वे इसे आम लोगों तक पहुंचाने की योजना बना रहे हैं। इस मशीन को ‘एयर वाटर जेनरेटर’ (Air Water Generator) नाम दिया गया है। यह प्रोजेक्ट 2019 में एटीएल मैराथन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर भी रहा था और उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मानित किया गया था।
- स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सुदर्शन शर्मा ने द बेटर इंडिया को बताया, “गया एक पहाड़ी क्षेत्र है और यहां पानी की भारी किल्लत है। इस स्कूल में मेरी पोस्टिंग चार साल पहले हुई। फिर, अप्रैल 2018 में अटल इनोवेशन मिशन की शुरुआत हुई और हमें नीति आयोग से कुछ विषयों को चुनने के लिए कहा गया।” सितंबर 2018 में हुई एटीएल मैराथन प्रतियोगिता में उनके दोनों प्रोजेक्ट को टॉप-100 में चुन लिया गया था। लेकिन, ओस को संरक्षित कर पानी बनाने में उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता था। इसलिए वह एक ही प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़े।
23343. किसानों को मधुमक्खी पालन से जोड़ रहे हैं रायबरेली के नितिन सिंह, खड़ी कर चुके हैं बड़ी कंपनी
- उत्तर प्रदेश के रायबरेली के नितिन सिंह आज ना सिर्फ मधुमक्खियों का पालन कर रहे हैं बल्कि वे बड़ी संख्या में किसानों को मधुमक्खी पालन से जोड़कर उनकी आय को बढ़ाने का भी काम कर रहे हैं।
- नितिन इजरायल में तीन साल रहकर इस पर रिसर्च कर चुके हैं और साल 2015 में वे भारत वापस आ गए थे। भारत आकर नितिन ने मधुमक्खियों की कॉलोनी खरीदकर उनका पालन शुरू किया और आज उनकी कंपनी रॉयल हनी एंड बी फ़ार्मिंग सोसाइटी के पास 12 सौ से अधिक कॉलोनियां हैं। पाँच बक्सों की बात करें तो इसकी लागत उस किसान को करीब 30 हज़ार रुपये पड़ेगी। गौरतलब है कि मधुमक्खी पालन से जुड़ने के लिए किसान के लिए कृषि भूमि का होना अनिवार्य नहीं है।
- नितिन की कंपनी आज शहद के साथ ही साबुन, लिप बाम और मोमबत्ती जैसे उत्पादों को उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे भारत में सप्लाई करती है। नितिन के अनुसार उनकी कंपनी द्वारा तैयार किए गए उत्पाद पूरी तरह से शुद्ध होते हैं और उनके निर्माण में किसी भी तरह के रसायन का उपयोग नहीं किया जाता है।
23344. नो-कोड सॉल्यूशंस स्पेस में तेजी से अपनी जगह बना रहा है एंटरप्राइज टेक स्टार्टअप DrapCode
- नोएडा स्थित एंटरप्राइज टेक बिजनेस टू बिजनेस (बी2बी) स्टार्टअप DrapCode शुरू करने से पहले बीटेक स्नातक विशाल साहू पहले से ही तीन स्टार्टअप के संस्थापक रह चुके हैं। योरस्टोरी की टेक50 2021 की सबसे होनहार स्टार्टअप्स की सूची में शामिल अपने चौथे उद्यम नो-कोड वेब एप्लिकेशन डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म ड्रैपकोड पर बात करते हुए वे कहते हैं, “अगला दशक नो-कोड सॉल्यूशंस की जगह से जुड़ा होगा। यह पहले से ही चर्चा का विषय है और हम इस कमी को पूरा कर रहे हैं।"
- 2016 में विशाल ने FintechLabs की शुरुआत की, जो विशेष रूप से लेंडिंग इंडस्ट्री के लिए एक नो-कोड प्लेटफॉर्म है। इस कंपनी को लगभग साढ़े तीन साल तक सफलतापूर्वक चलाया क्योंकि मैंने इसे एक व्यक्ति की टीम से 35 सदस्यीय टीम और आधे मिलियन राजस्व तक पहुंचाने के लिए बूटस्ट्रैप किया था। 2019 में इसे बेंगलुरु स्थित Perfios द्वारा अधिग्रहित किया गया था
- DrapCode एक नो-कोड और लो-कोड वेब ऐप डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म है। इसका ड्रैग-एंड-ड्रॉप इंटरफ़ेस किसी को कोडिंग के बिना शक्तिशाली वेब एप्लिकेशन बनाने की अनुमति देता है। यूजर DrapCode के उपयोग में आसान बिल्डर में नो-कोड वेब ऐप का निर्माण, डिज़ाइन और लॉन्च कर सकते हैं, जो कि तैयार यूआई एलेमेंट्स, रेडी-टू-यूज़ टेम्प्लेट, कस्टम डेटाबेस, कस्टम कोड, स्वचालित वर्कफ़्लो सहित सुविधाओं के साथ आता है। इसके अलावा, यूजर्स अपने वेब ऐप में कई थर्ड-पार्टी सेवाओं जैसे एयरटेबल, जैपियर, इंटेग्रोमैट, गूगल शीट, सोशल मीडिया, एनालिटिक्स आदि को भी इंटिग्रेट कर सकते हैं।
23345. [फंडिंग अलर्ट] डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म RIPPLR ने प्री-सीरीज B राउंड में जुटाए $12 मिलियन
- Ripplr ने कंपनी की तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, नए टैलेंट को हायर करने, नए बाजारों में विस्तार करने और अपने संचालन को बढ़ाने के लिए जुटाई गई फंडिंग का उपयोग करने की योजना बनाई है।
- टेक-इनेबल्ड डिस्ट्रीब्यूशन और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम प्लेटफॉर्म Ripplrने घोषणा की है कि उसने प्री-सीरीज B राउंड में 12 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। यह राउंड इक्विटी और ऋण का मिश्रण था, जिसमें जापानी समूह Sojitz Corporation और Stride Venturesके साथ-साथ मौजूदा निवेशक 3one4 Capital, Zephyr Peacock India Growth Fund और Chand Family Office – Yukti की भागीदारी देखी गई, जो कि प्रख्यात प्रारंभिक चरण के एंजेल निवेशक विवेक और अभय (Licious HeGx[jdm), अनिकेत और आशीष (Solution Infini (अब Kaleyra) के फाउंडर्स) द्वारा समर्थित है।
- स्टार्टअप ने यह भी पुष्टि की कि Ripplr पहले से ही एक अंतरराष्ट्रीय निवेश बैंकर के साथ जुड़ा हुआ है और अगले साल की शुरुआत में अपनी सीरीज B फंडिंग जुटाने के लिए चर्चा के एक उन्नत चरण में है।
Click here to find 1469 similar incidents of Bharat Economic Growth -> Bharat Economic Growth
23346. IIT Madras develops motion planning algorithms that behave like humans
- Researchers at IIT Madras have created a class of fast and efficient ‘motion planning’ algorithms that can think like humans and and allow autonomous aerial, ground, or surface vehicles to handle obstacle-filled settings.
- Drones equipped with these algorithms could be extremely useful in disaster management and response situations Satadal Ghosh, an assistant professor at IIT Madras' Department of Aerospace Engineering, led the research work
- The current status of this research, as per the team, is limited to theoretical development and improvement of the GSE-based algorithms and extensive realistic simulation-based validation of the same. The researchers are further planning to implement these algorithms on unmanned aerial and ground vehicles in the near future.
23347. कभी बहुत छोटे से की थी शुरुआत, आज करोड़ों का कारोबार करते हैं ये 4 भारतीय अगरबत्ती ब्रांड
- भारत आध्यात्मिकता का भंडार है, यहां अगरबत्ती और धूप की बेहद मांग रहती है, जो देश की प्रार्थना अनुष्ठानों का एक अभिन्न अंग है। यह भारत को दुनिया में अगरबत्ती के प्रमुख उत्पादकों में से एक बनाता है। भारतीय अगरबत्ती का निर्यात 150 से अधिक देशों में किया जाता है, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया और नाइजीरिया शीर्ष बाजार हैं। अधिकांश कच्चे माल स्थानीय रूप से प्राप्त होने के साथ, कम लागत वाले उत्पाद ने उन उद्यमियों को अपार अवसर दिए हैं जिन्होंने बहुत छोटी शुरुआत की लेकिन अब बड़े कई करोड़ों के व्यवसाय बना लिए हैं।
- एन रंगा राव केवल आठ वर्ष के थे जब उन्होंने अपने पिता को खो दिया। शिक्षकों और पुरोहितों के परिवार से आने वाले रंगा राव पर बहुत कम उम्र में ही जिम्मेदारियों का बोझ डाल दिया गया था। वह छोटे-मोटे काम करने लगे, एक काम से दूसरे काम में जाने लगे, ताकि अपना गुजारा पूरा कर सकें। वर्षों बीत गए, और वह अपनी किशोरावस्था के दौरान एक स्टोर पर्यवेक्षक के रूप में काम करने के लिए कुन्नूर चले गए।
- 1948 में, सभी बाधाओं से लड़ते हुए, रंगा राव ने मैसूर में एक कारखाना स्थापित किया और तब से, पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज, एनआर ग्रुप ने 1,700 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, 75 देशों में इसकी मजबूत उपस्थिति है, और पिछले साल 1,000 करोड़ रुपये की 12 अरब अगरबत्तियां बेचीं।
23348. Https://yourstory.com/2021/12/tech50-yoga-teacher-film-makers-video-tech-startup-mogi-helps-launch-ott-app/amp
- Delhi-based startup Mogi I/O is looking to address this problem for video content platforms, including over-the-top (OTT) media services and broadcasters, edtech platforms and gaming ventures, with the help of its patented technology. The startup is also one of YourStory's Tech50 2021 companies.
- The two-year-old B2B media tech software-as-a-service (SaaS) venture enables content platforms to stream buffer-free videos, and highly compressed content files (videos and images) over their websites or channels for superior customer experience, explains Co-founder Vikrant Khanna. Vikrant has previously served as Chief Operating officer (COO) at Homeshop18 and as Vice President (VP), Consumer engagement and Digital, at Bharti Airtel, where he met serial entrepreneur and his co-founder Rahul Lahoria.
- Mogi IO finds its roots in founders' first venture BoomAGift, a virtual gifting app inspired from Korea-based KakaoTalk. Over a span of two years, the startup managed to clock business worth around Rs 13 crore, before the founder decided to “restructure” and pivot.
23349. [Tech50] Deep diving into the journey of deeptech startup Jidoka Technologies: one innovation at a time
- Sekar Udayamurthy, the Co-founder and CEO of Jidoka Technologies, one of YourStory’s Tech50 2021 startups, talks about the USP of the deeptech startup as they combine hardware and software to provide solutions to the automotive industry
- The business-to-business (B2B) startup, which was launched in 2018, is an artificial intelligence (AI)-first company where automated cognitive quality control solutions combine AI and automation. Jidoka offers the software solution — Kompass ™ and trademarked hardware solutions to solve surface defect detection, presence/absence, product sorting and counting requirements of the manufacturing sector.
- Jidoka Technologies is eyeing geographical expansion across North America and subsequently Europe as the company is confident about the existing market opportunity there. “In terms of the product, we want to move into the vertical domain of printing and electronics. Talking in terms of the product itself, we have a very ambitious plan of integrating this as an enterprise-quality platform,” adds Sekar.
23350. पीएम मोदी वाराणसी दौरा: यूपी में श्वेत क्रांति का आगाज, जानिए बड़ी घोषणाएं, संबोधन की बड़ी बातें
- पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में 870 करोड़ रुपये से अधिक की 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही 'बनास डेयरी संकुल' की आधारशिला भी रखी और ग्रामीण आवासीय अधिकार रिकॉर्ड 'घरौनी' का वितरण किया।
- देश के 8 करोड़ परिवारों की आजीविका ऐसे ही पशुधन से चलती है।
- प्रधानमंत्री ने एशिया की सबसे बड़ी बनास डेयरी के अमूल प्लांट और रामनगर में देश के सबसे बडे़ बायोगैस प्लांट का किया शिलान्यास। अमूल से जुड़े 1.74 लाख दुग्ध उत्पादकों को 35.2 करोड़ बोनस खाते में जारी। प्रदेश के 20 लाख परिवारों को आनलाइन घरौनी जारी की। इनके समेत 2095.67 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
Click here to find 1469 similar incidents of Bharat Economic Growth -> Bharat Economic Growth