| Jan 01, 1970 | Daily Report |
| RISING BHARAT | News Count (102207) | |
22841. केन्द्र सरकार ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को 20 करोड से अधिक कोरोना वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराई
- करीब 51 लाख वैक्सीन अगले तीन दिन में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को भेज दी जाएगी।
- केन्द्र सरकार ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का उत्पादन प्रतिमाह डेढ़ करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ डोज करने की योजना बनाई है।
- नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी.के. पॉल ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के तीन उपक्रम वैक्सीन निर्माण से जुड़ेंगे, जिससे प्रतिमाह इसका उत्पादन बढ़कर 13 करोड़ डोज़ हो जाएगा।
22842. ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने देशभर में 9440 मीट्रिक टन से अधिक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुँचाई
- अब तक करीब 150 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन अपनी यात्रा पूरी कर चुकी हैं वर्तमान समय में 55 टैंकर्स में 970 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर 12 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन रास्ते में हैं
- ऑक्सीजन एक्सप्रेस से 13 राज्यों तक ऑक्सीजन राहत पहुँचाई जा चुकी है
- ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन से अब तक, महाराष्ट्र को 521 मीट्रिक टन, उत्तर प्रदेश को करीब 2525 मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश को 430 मीट्रिक टन, हरियाणा को 1228 मीट्रिक टन, तेलंगाना को 389 मीट्रिक टन, राजस्थान को 40 मीट्रिक टन, कर्नाटक को 361 मीट्रिक टन, उत्तराखंड को 200 मीट्रिक टन, केरल को 118 मीट्रिक टन, तमिलनाडु को 151 मीट्रिक टन, आंध्र प्रदेश को 116 मीट्रिक टन और दिल्ली को 3320 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन पहुँचाई गई
22843. Tripura Emerging As Land Of Opportunities, Trade Connectivity Hub - PM
- PM mentioned the recent inauguration of the Rs 438 crore new terminal building of the Maharaja Bir Bikram airport at Agartala.
- With improvement in connectivity and infrastructure, Tripura is turning into a land of opportunities and a hub for trade connectivity.
- PM said the state is now connected with multiple road, rail and waterways and is turning into "a land of opportunities and a hub for trade connectivity."
Click here to find 219 similar incidents of North East India -> Developments in North East India
22844. पीएम केयर्स से देश में लगाए गए 500 की जगह 849 ऑक्सीजन प्लांट्स- DRDO
- केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स (PM Cares) से DRDO को 500 ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने का निर्देश दिया था.
- DRDO ने पीएम केयर्स से 500 की जगह 849 ऑक्सीजन प्लांट लगा दिए हैं. इस बात की जानकारी खुद DRDO के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी (G Satheesh Reddy) ने दी है
- DRDO के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने कहा कि PM CARES ने ऑक्सीजन संयंत्रों की संख्या 500 के बजाय 849 तक बढ़ा दी है, इसलिए हम जुलाई के अंत तक सभी संयंत्रों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाने के लिए अपने उद्योग भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं.
22845. DRDO की बनाई हुई कोरोना की दवा 2-DG लॉन्च, आज से मरीजों को दी जा सकेगी
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ DRDO के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई 2-DG दवा को लॉन्च किया.
- इस खास मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जो मरीज ज्यादा गंभीर हैं उन्हें ये दवा नहीं दी जाएगी लेकिन जिनके अंदर कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है उन्हें ये दवा आज से देनी शुरू कर दी जाएगी.
- 2-DG दवा की 10 हजार खुराक की पहली खेप आज लॉन्च की गई है. DRDO के अधिकारियों ने बताया कि ये दवा मरीजों की जल्द रिकवरी में मदद करती है और उनकी ऑक्सीजन पर निर्भरता को भी काफी कम कर देती है. दवा डॉक्टर अनंत नारायण भट्ट के साथ वैज्ञानिकों की एक टीम ने बनाई है.
22846. रेलवे ने 13 राज्यों को 10 हजार 300 मीट्रिक टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचाई
- रेल मंत्रालय ने कहा है कि रेलवे देशभर के विभिन्न राज्यों में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचा कर राहत पहुंचाने का अपना सफर जारी रखे हुए है।
- ऑक्सीजन एक्सप्रेस देश में रोजाना करीब आठ सौ मीट्रिक टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन पहुंचा रही है। रेल मंत्रालय का कहना है कि चक्रवात ताउते और तेज हवाओं के बावजूद गुजरात से तड़के दो ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना कीं और देश में 150 टन ऑक्सीजन पहुंचाई।
- रेलवे, पश्चिम में हापा और मूंदड़ा तथा पूर्व में राउरकेला, दुर्गापुर, टाटानगर, अंगुल जैसे स्थानों से ऑक्सीजन लाकर उसे उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पहुंचा रहा है।
22847. ONGC to procure one lakh oxygen concentrators on behalf of Govt of India
- The Oil and Natural Gas Corporation Limited has been given the responsibility to procure one lakh oxygen concentrators on behalf of the Government of India.
- This step has been taken to help the country tide over Oxygen shortage during the second wave of COVID-19 pandemic. The cost of procurement will be borne by the Government.
- India’s largest crude oil and natural gas company has informed that ONGC has placed the orders for 34 thousand 673 Oxygen concentrators to overseas vendors for immediate supply. Of these, two thousand 900 are expected to be received by the 21st of May.
22848. COVID-19: UP girl wins hearts for delivering oxygen on her Scooty
- Amid the unprecedented COVID-19 wave when we come across lot of horrifying images and videos of people seeking help and experiencing tragic moments, there are few inspiring stories as well
- A girl from from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, has won acolades for assisting coronavirus patients, who are in need of oxygen, by delivering Oxygen cylinders on her Scooty
- Arshi dubbed as 'Cylinder Waali Bitiya' has been supplying liquid medical oxygen on her Scooty.
22849. इस्पात संयंत्रों से तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाई गई
- पहली अप्रैल को ऑक्सीजन की आपूर्ति 538 टन प्रतिदिन थी जिसे बढ़ाकर चार हजार टन प्रतिदिन से अधिक कर दिया गया है।
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि कल इस्पात संयंत्रों से देश भर में चार हजार 435 टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। देश भर के सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के इस्पात संयंत्रों से नियमित रूप से तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
- महत्वपूर्ण देखभाल और आपात चिकित्सा देखभाल संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पेट्रोलियम और इस्पात क्षेत्र की कंपनियां देभ भर में युद्ध स्तर पर अस्थायी जम्बो कोविड देखभाल केन्द्रों में ऑक्सीजन सुविधायुक्त 12 हजार बिस्तर उपलब्ध करा रही हैं।
22850. केन्द्र सरकार ने म्युकोरमाइकोसिस के रोगियों को राहत पहुंचाने के लिए फंगल रोधी दवाई एम्फो्टेरीसीन-बी का उत्पादन बढाया
- म्युकोरमाइकोसिस के उपचार के लिए फंगलरोधी दवाई एम्फोटेरीसीन-बी की बढ़ती मांग के बीच केन्द्र सरकार ने इस दवा का उत्पादन बढ़ा दिया है। म्युकोरमाइकोसिस को ब्लैक फंगस के नाम से भी जाना जाता है। इससे ज्यादातर मधुमेह रोगी ही प्रभावित होते हैं।
- रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस दवाई की आवश्यकता और आपूर्ति की समीक्षा की है। उन्होंने ट्वीटर पर कहा कि सरकार ने एम्फोटेरीसीन-बी के घरेलू उत्पादन और आयात को बढ़ाने के लिए विनिर्माताओं के साथ रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि इस दवा की आपूर्ति कई गुणा बढ़ाई गई है।
- श्री मंडाविया ने कहा कि दवा के वितरण और आपूर्ति श्रृंखला के प्रबंधन की सक्षम प्रणाली तैयार की गई है और इसके भंडारण की समस्या भी जल्द से जल्द दूर कर दी जाएगी। उन्होंने राज्यों से आग्रह किया कि दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए इस दवा का उपयुक्त इस्तेमाल किया जाए।