| Jan 01, 1970 | Daily Report |
| RISING BHARAT | News Count (102818) | |
21181. O2 Cure Hulk Review: जानिए ये एयर प्यूरिफायर कैसा परफॉर्म करता है
- O2cure स्वदेशी कंपनी है जो पर्सनल और कमर्शियल एयर प्यूरिफायर बनाती है. इस कंपनी का O2 cure Hulk एयर प्यूरिफायर का हमने रिव्यू किया है. लगभग दो महीने इसे यूज करने के बाद आपको बताते हैं कि इस एयर प्यूरिफायर में क्या खास है. कमियां क्या हैं और खूबियां क्या हैं. इसे आपको बता दें कि इसे दिल्ली की हवा में टेस्ट किया गया है जहां आम तौर पर PM की मात्रा अधिक होती है
- ये प्रीमियम कैटिगरी का एयर प्यूरिफायर है और इसका साइज कॉम्पैक्ट है. देखने में ये शानदार लगता है और अपनी कीमत को जस्टिफाई करता है. इस एयर प्यूरिफायर के सेंटर में एक सेंटर कंसोल दिया गया है. ये टचस्क्रीन जैसा ही है.
- ये एक आम एयर प्यूरिफायर से थोड़ा अलग है. क्योंकि इसके साथ आपको ह्यूमिडिफायर भी मिलता है. इसके लिए इस एयर प्यूरिफायर के नीचे साइड में एक चैंबर है. यहां आपको पानी भरना है और इसके साथ यहां एक फिल्टर भी है.
21182. सुरक्षा में ‘आत्मनिर्भर’ बनेगा रेलवे, ट्रेनों की टक्कर रोकने वाली ‘स्वदेशी’ प्रणाली को सरकार की मंजूरी
- यात्रियों की सुरक्षा के लिए भारतीय रेल को 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम भी आवंटित किया जाएगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय रेल को 700 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी बैंड में 5 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इस स्पेक्ट्रम से रेलवे को स्टेशन परिसर एवं रेलगाड़ियों में सार्वजनिक बचाव व सुरक्षा सेवाओं को बेहतर करने में मदद मिलेगी.
- इस स्पेक्ट्रम के साथ भारतीय रेल अपने रेलमार्गों पर एलटीई (लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन) आधारित मोबाइल ट्रेन रेडियो कम्युनिकेशन प्रदान करेगी. इससे लोको पायलट (ट्रेन ड्राइवर) और ट्रेन गार्ड के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सकेगा.
- भारतीय रेल ने स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम (TCAS) को भी मंजूरी दी है. ये एक ऑटोमेटिक ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है जो रेलगाड़ियों की टक्कर से बचने में मदद करेगा. इससे रेल दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर होगी.
21183. PM Modi unveils YUVA scheme for young writers, offers stipend of Rs 50,000; details here
- The scheme is aimed at training 75 aspiring writers below 30 years, who are ready to express themselves and project India and its culture and literature globally.
- ‘Young, Upcoming and Versatile Authors’ (YUVA) scheme is a mentorship programme to train young authors.
- A consolidated scholarship of Rs 50,000 per month for a period of six months per author will be paid under the mentorship scheme.
Click here to find 1469 similar incidents of Bharat Economic Growth -> Bharat Economic Growth
21184. 'Twitter now ready to hold senior-level discussions with us', says Govt of Nigeria; Joins India's Koo!
- After imposing a ban on microblogging website Twitter in the country, Nigeria joined India's Koo app.
- Nigeria's Information and Culture Minister Lai Mohammed said he got a message from the micro-blogging platform on Wednesday morning, seeking a dialogue with the government.
- Twitter must be licensed in Nigeria and Twitter must stop using its platform for activities that are inimical to the growth of Nigeria or to its corporate existence, the govt demands
21185. भारतीय शोधकर्ता विकसित कर रहे हैं स्वदेशी वेसल ट्रैफिक सॉफ्टवेयर
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास के शोधार्थियों ने स्वदेशी वेसल ट्रैफिक सॉफ्टवेयर (वीटीएस) विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। यह वीटीएस निरंतर बढ़ते सामुद्रिक परिवहन की निगरानी रखने में मददगार होने के साथ-साथ इस क्षेत्र में हो रहे वैश्विक तकनीकी विकास से भी कदमताल करने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
- सामुद्रिक जीवन की सुरक्षा से जुड़े अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन के अनुसार वीटीएस एक अनिवार्य पहलू होता है। वर्तमान में, भारतीय बंदरगाह इसके लिए विदेशी विकल्पों का उपयोग करते हैं, जिससे लागत अधिक होती है।
- आरंभिक तौर पर इस परियोजना की संकल्पना मैरिटाइम विजन, 2030 कार्ययोजना के अनुरूप की गई। यह सॉफ्टवेयर विकास परियोजना आईआईटी मद्रास और वीओ चिदंबरनार (वीओसी) पोर्ट ट्रस्ट, तूतिकोरिन, तमिलनाडु की संयुक्त पहल पर आधारित है। इसके लिए हाल में ही सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
21186. देश का पहला सार्वजनिक क्लाउड स्टोरेज Digiboxx, 6 महीनों में 10 लाख उपभोगताओं ने किया इस्तेमाल; ये है इसकी खासियत
- इस प्लेटफॉर्म पर 16फीसदी से ज्यादा उपयोगकर्ता हर दिन सक्रिय रहते हैं। दिसंबर 2020 में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत द्वारा इसे लॉन्च किया गया था।
- ये प्लैटफॉर्म भारतीय डिजिटल फाइल भंडारण, साझाकरण और डेटा प्रबंधन उत्पाद है, जो उन व्यक्तियों के लिए भंडारण का विकल्प प्रदान करता है जो अपने व्यक्तिगत और कार्य डेटा का भंडारण करना चाहते हैं।
- ये 30 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली मासिक और वार्षिक योजनाओं में उपलब्ध है। व्यक्तियों के लिए, एक मुफ्त खाता है जो 20 जीबी स्टोरेज, 2जीबी अधिकतम फाइल स्पेस और जीमेल एकीकरण के साथ आता है।
Click here to find 1469 similar incidents of Bharat Economic Growth -> Bharat Economic Growth
21187. खाद्य तेल के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, सरकार ने शुरू की ऑयल फोर्टीफिकेशन, जानिए इसके बारे में सबकुछ
- खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने नेफेड फोर्टिफाइड राइस ब्रान ऑयल (पुष्टिकारक चावल की भूसी का तेल) का ई-लॉन्च किया है इस राइस ब्रान ऑयल की मार्केटिंग नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नेफेड) द्वारा की जाएगी.
- नेफेड के राइस ब्रान ऑयल को फोर्टिफाइड किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इसमें अतिरिक्त पोषक तत्व और विटामिन हों. FSSAI के अनुसार, फोर्टिफाइड तेल एक व्यक्ति को विटामिन ए और डी के लिए अनुशंसित आहार सेवन का 25 से 30 प्रतिशत पूरा करने में मदद कर सकता है.
- नेफेड फोर्टिफाइड राइस ब्रान ऑयल सभी नेफेड स्टोर्स और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगें. इससे भारतीय खाद्य तेल निर्माताओं को नए अवसर मिलेंगे और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के पहल को भी बढ़ावा मिलेगा.
21188. इस ऐप पर मिलेंगे 600+ स्टेशन्स, जहां 11 रुपये/यूनिट में चार्ज कर सकते हैं अपनी EV
- स्टेटिक ऐप से जुड़े चार्जिंग स्टेशन से आप बिना किसी परेशानी के अपने ईवी को सिर्फ 11 रुपये/ युनिट में चार्ज कर सकते हैं और कैश या कार्ड पेमेंट की भी कोई चिकचिक नहीं। पेमेंट सीधे इससे जुड़े वैलेट से हो जाती है।
- टेक-फर्स्ट स्टार्टअप’ से जुड़ा उनका यह ऐप न केवल आपके आस-पास के चार्जिंग स्टेशनों को खोजने में मदद करेगा, बल्कि दो तरह की चार्जिंग सर्विस भी मुहैया कराएगा। आप यहां अपने ईवी को सिर्फ 11 रुपये/ युनिट में चार्ज कर सकते हैं। अगर आपका मन बिजनेस की तरफ जाने का है, तो यह ऐप उसमें भी आपकी मदद करेगा।
- यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हमारे साथ कोई भी जुड़ सकता है। जिसके पास जमीन है और जो निवेश करना चाहता है वह भी और जो अपने चार्जर को हमारे प्लेटफॉर्म पर होस्ट करना चाहता है वह भी। हम अलग-अलग चार्जिंग पॉइंट ऑपरेटरों के साथ भी काम करते हैं।
21189. डोनेट नहीं इन्वेस्ट करें! भिखारियों को ऑन्त्रप्रेन्योर बनाने का काम कर रहे चंद्र मिश्रा
- “डोंट डोनेट, इन्वेस्ट“ यह विचार सुनने में जितना सरल है उतना ही कारगर भी है। अगर आपकी सोच अच्छी हो, तो उसमें इतनी शक्ति होती है कि वह सही दिशा में समाज का निर्माण करने के साथ-साथ, उसे सही राह भी दिखा सकती है। चंद्र मिश्रा (Chandra Mishra) की ऐसी ही सोच ने बनारस (उत्तर प्रदेश) में ‘बेगर्स कॉर्पोरेशन’ की स्थापना की है, जिसका मकसद भिखारियों को ऑन्त्रप्रेन्योर बनाना है।
- भीख मांगने वालों के पुनर्वास के साथ ही, उन्हें पैसे कमाने के लिए सक्षम बनाने और जीवन जीने का सही तरीका सिखाने के लिए, चंद्र मिश्रा ने जनवरी 2021 में ‘बैगर्स कॉर्पोरेशन’ की स्थापना की। उनका मानना है कि सड़कों पर भीख मांगते लोग ना दिखें, इसके लिए भिखारियों का महज़ पुनर्वास करना ही काफी नहीं, ज़रूरी है कि उनमें स्किल डेवलप कर, उन्हें कमाई का सही ज़रिया दिया जाए।
- फिलहाल, 12 परिवारों के 55 भिखारी, चंद्र मिश्रा के साथ हैं, जिन्हें वह बिजनेसमैन बना रहे हैं। इन लोगों से वह, कॉन्फ्रेंस बैग, लैपटॉप बैग, कागज और कपड़े के बैग बनवाकर, आम लोगों के साथ-साथ, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और वाराणसी के होटलों में भी पहुंचा रहे हैं।
21190. Godrej Properties plans Rs 7,500 cr investment in next 12-18 mths to acquire, develop new projects
- Godrej Properties plans to invest around Rs 7,500 crore over the next 12-18 months on acquisition and development of new real estate projects.
- During the first nine months of the current 2021-22 fiscal year, the company has clocked a sales bookings of Rs 4,613 crore — up 13 per cent from the year-ago period. Out of the total sales bookings, residential properties contributed Rs 4,559 crore and commercial Rs 54 crore.
- Total income increased to Rs 466.91 crore in the quarter from Rs 311.12 crore in the corresponding period of the previous year. Net profit jumped multi-fold to Rs 91.68 crore during the first nine months of 2021-22 from Rs 2.19 crore in the year-ago period. Total income rose to Rs 1,063.12 crore during the April-December period of this fiscal year from Rs 757.01 crore a year ago.
Click here to find 1469 similar incidents of Bharat Economic Growth -> Bharat Economic Growth