| Jan 01, 1970 | Daily Report |
| RISING BHARAT | News Count (103013) | |
21061. Bengaluru Man Grows Urban Jungle of 1700 Trees on Terrace, Doesn’t Need Fans in Summers
- A retd. engineer from Bengaluru, Nataraja Upadhya has created a thriving urban jungle on his terrace with 300 varieties of trees that host 50 types of butterflies and about a dozen birds.
- Nataraja’s consistent efforts have seen the growth of 300 varieties of plants, including 100 trees of 72 species, creepers, fruit trees, and vegetables. The terrace has a dense green cover, with trees including moringa, bamboo, drumstick, tamarind, and wild fig.
- The view is a sight for sore eyes, as the garden hosts 50 varieties of butterflies, about a dozen species of birds, hundreds of insects, squirrels, and bats, among others.
21062. इस कृषि विश्वविद्यालय को मिली ड्रोन के इस्तेमाल की छूट, कीटों और फसल के रोगों के निदान में मिलेगी मदद
- कृषि के आधुनिक तरीकों के विस्तार के लिए सरकार ने प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय (PJTSU) को ड्रोन के इस्तेमाल की सशर्त छूट दे दी है. देश में ड्रोन के उपयोग को प्रोत्साहन देने के लिए नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय को ड्रोन के इस्तेमाल करने के अनमुति प्रदान की है.
- यह छूट तेलंगाना में PJTSU की अनुसंधान के लिए कृषि भूमि में प्रमुख कीटों और रोगों के निदान के लिए पौधों के सुरक्षा समाधान, कृषि छिड़काव और विकासशील प्रोटोकॉल के मूल्यांकन और मानकीकरण के लिए दी गई है.
- इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना होगा. हालांकि, किसी कारणों से इनमें बदलाव किया जा सकता है. सरकार द्वारा निर्धारित मौजूदा नियमों के अनुसार, संचालन प्रतिबंधों का पालन करना होगा.
21063. कोरोना काल में युवक ने खोली खुद की कंपनी, छह महीने के भीतर डेढ़ करोड़ का टर्न ओवर
- छत्तीसगढ़ में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि अर्थशास्त्र विभाग के शोधार्थी छात्र विकास लूनावत ने कोरोना काल को अवसर के रूप में विकसित कर लिया है। उन्होंने एग्रो केमिकल (कृषि रसायन) और पेस्टीसाइड (कीटनाशक) उत्पादक कंपनियों से बातचीत करके शिविक्स क्राप साइयंस नाम से खुद की कंपनी खोली।
- उन्होंने प्रदेश के अन्य युवाओं को भी जोड़ा। विभिन्न राज्यों के चुनिंदा और भारत सरकार से अनुशंसित कीटनाशकों को किसानों तक पहुंचाने के इस नए स्टार्टअप के माध्यम से अब तक 100 डीलरों को भी जोड़ लिया है।
- डीलरों के माध्यम से वह छह महीने के भीतर ही छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में निर्मित अच्छी गुणवत्ता के कीटनाशक प्रदेश के किसानों तक पहुंचाने में सफल रहे हैं। इससे हजारों किसान लाभान्वित हुए।
21064. बिहार में मशरुम उत्पादन से बदल रही युवाओं की किस्मत, आपको भी सीखना है तरीका तो यहां करें संपर्क
- बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) ने राज्य से बेरोजगारी दूर करने के लिए मशरूम को माध्यम बनाया है। विवि के तत्वावधान में राजधानी के मीठापुर कृषि अनुसंधान संस्थान में छह व सात अप्रैल को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां पर राज्य का कोई भी बेरोजगार युवक एवं युवती को प्रशिक्षण दिया जा सकता है।
- इसके लिए विश्वविद्यालय ने मीठापुर क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान को नोडल सेंटर बनाया है। बिहार का कोई युवा मशरूम की खेती और विक्रय के गुर सीखने के लिए यहां संपर्क कर सकता है।
- साथ ही मशरूम से ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। कोई भी युवक-युवती यहां पर आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।
21065. हरियाणा में अनाज भंडारण के लिए गांवों में बनेंगे गोदाम, नाबार्ड से भी लिया जाएगा फंड
- ‘हरियाणा भंडारण निगम तथा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में गोदाम बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
- हरियाणा सरकार ने अनाज भंडारण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा नए गोदाम बनाने का निर्णय लिया है।
- 11 स्थानों पर गोदाम के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। इसके तहत भंडारण निगम द्वारा कृषि विपणन बोर्ड की भूमि पर गोदामों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नाबार्ड से भी फंड लिया जाएगा।
21066. आत्मनिर्भर भारत के लिए पीएनबी ने Exporters के लिए शुरू किया नया पोर्टल, बढ़ाईं ये सुविधाएं
- ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को बढ़ावा देने और निर्यातकों के लिए कारोबार सुगमता बढ़ाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने एक नया पोर्टल शुरू किया है. इसी के साथ निर्यातकों के लिए कई और सुविधाओं को भी बढ़ाया है.
- पीएनबी ने ‘ट्रेड फाइनेंस री-डिफाइन्ड’ पोर्टल शुरू किया है. इस पोर्टल पर निर्यातक 24x7 अपने निर्यात दस्तावेज ‘ट्रेड फाइनेंस सेंटर’ पर जमा कर सकते हैं. इससे निर्यातकों के लिए कारोबार सुगमता बढ़ेगी, प्रक्रिया तेज होगी और समय भी बचेगा.
- पीएनबी ने अपने विदेशी मुद्रा कारोबार केन्द्रों की संख्या भी बढ़ा दी है. पहले ये सिर्फ दो थे जिन्हें अब बढ़ाकर चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में शुरू कर दिया गया है.
Click here to find 1469 similar incidents of Bharat Economic Growth -> Bharat Economic Growth
21067. इस साल 2500 FPO के गठन का लक्ष्य, जानिए क्या है यह और सरकार किसानों के लिए इसे क्यों बना रही है
- केंद्र सरकार का वित्त वर्ष 2021-22 में 2500 एफपीओ के गठन का लक्ष्य है.केंद्र सरकार की कोशिश किसानों की आय में वृद्धि करने की है. इसके साथ ही उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए सही मंच और उचित दाम मिल सके, इसके लिए सरकार लगातर एफपीओ के गठन पर जोर दे रही है.
- एफपीओ के जरिए किसानों तक खेती-किसानी से जुड़ी तमाम नई जानकारी पहुंचेगी और कृषि के लिए नए उपकरण भी मिल सकेंगे. इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर एफपीओ पर सरकार ध्यान केंद्रित कर रही है.
- एक अकेला किसान कंपनियों से सीधे संपर्क नहीं कर सकता, इसलिए इसमें सदस्यों की एक तय संख्या होती है. एफपीओ के जरिए किसान अपनी उपज को कंपनियों को बेच सकते हैं और सीधा भुगतान प्राप्त कर सकते हैं.
21068. किसान रेल को कृषि मंत्री ने बताया अत्यंत सफल, कहा- किसानों को हो रहा लाभ, अभी तक लगे 455 फेरे
- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान रेल संचालन की समीक्षा की. इस दौरान बताया गया कि अभी तक किसान रेल के 455 फेरे लग चुके हैं, जिससे हजारों किसानों को फायदा पहुंचा है.
- उन्होंने कहा कि रेलवे तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के अधिकारियों को किसान रेल की नियमित मॉनिटरिंग करनी चाहिए, जिससे कि इसे किसानों के लिए ज्यादा उपयोगी बनाया जा सके.
- किसान रेल के माध्यम से किसानों की उन उपज का देश के दूरदराज क्षेत्रों तक परिवहन किया जा रहा है, जो शीघ्र खराब होने वाली किस्म की होती है. रेलवे द्वारा किसानों को उनकी उपज के परिवहन के भाड़े में छूट प्रदान की जा रही है.
21069. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया मधुक्रांति पोर्टल का उद्घाटन, जानिए मधुमक्खी पालकों को क्या होगा फायदा
- मधुमक्खी पालकों और इसके व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बुधवार को मधुक्रांति पोर्टल की शुरुआत हुई। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन किया।राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के तहत इसकी शुरुआत की गई है।
- इस पोर्टल पर मधुमक्खी पालकों और इस काम से जुड़े लोगों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। शहद की खरीद-बिक्री का भी यहां पर डेटा रहेगा।
- सरकार इसके अध्ययन के अनुसार योजनाएं शुरू करेगी और मधुमक्खी पालकों और इसके व्यापार से जुड़े लोगों के लिए राहत देने का काम करेगी।
21070. यूट्यूब पर देख जैविक खेती करने का लिया निर्णय, दो साल से अच्छी कमाई कर रहा झज्जर का किसान
- झज्जर: करीब 2 साल पहले यूट्यूब पर राजीव दीक्षित प्राकृतिक खेती के बारे में बता रहे थे। उसकी प्रेरणा से सुरेन्द्र किन्हा ने भी मन में ठान लिया कि वे भी जहर मुक्त फसलें पैदा करेंगे। यूट्यूब के माध्यम से उसने देशी खाद तैयार की 4 एकड़ में फसलें तैयार की।
- सुरेन्द्र किन्हा का कहना है कि कई सालों से गेहूं की फसलों की बिजाई कर रहे हैं, लेकिन जो देशी खाद से गेहूं की उपज इस बार हुई है, वो बहुत बढ़िया है। गेंहू की बाली (गेहूं के दाने) का आकार भी बड़ा है। खेतों में यूरिया खाद डालकर अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं, जो कि अनेक बीमारियों को पैदा कर रही है।
- अगर हम अपनी देशी खाद से पैदावार करें तो बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है। गाय के गो मूत्र ओर गोबर की का विशेष महत्व है और सब इस प्रकार इस्तेमाल करे तो गो माता की भी कदर होने लगे गी।