| Jan 01, 1970 | Daily Report |
| RISING BHARAT | News Count (102807) | |
21271. अब लखनऊ में भी बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा-दी जाएंगी सारी सुविधाएं
Innovation and startups, ISRO/Defense/Water infrastructure/EV and other sectors
->
Innovations in Bharat
Hindi
Uttar Pradesh
Dainik Jagran
|
- प्रदेश में बन रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के तहत बड़ी उपलब्धि लखनऊ के हाथ में आई है। डीआरडीओ यहां ब्रह्मोस मिसाइल का उत्पादन के लिए इकाई लगाना चाहता है।
- इसके लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रबंध निदेशक डा. सुधीर कुमार मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। योगी ने उन्हें जमीन सहित सभी सुविधाएं सरकार की ओर से उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
- उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के तहत लखनऊ में ब्रह्मोस के नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल के उत्पादन की योजना है। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को डीआरडीओ, भारत सरकार और एनपीओएम, रूस सरकार के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस एरोस्पेस द्वारा बनाया जा रहा है। भारतीय थल, जल एवं वायु सेना इसका उपयोग कर रही हैं।
21272. एक बांस से तैयार होंगे एक लाख रुपये के उत्पाद, बांस का गहना भी बनेगा
Innovation and startups, ISRO/Defense/Water infrastructure/EV and other sectors
->
Innovations in Bharat
Hindi
Uttar Pradesh
Dainik Jagran
|
- गोरखपुर के कैंपियरगंज के लक्ष्मीपुर स्थित कामन फैसिलिटी सेंटर पर बांस के हस्तशिल्प, ज्वैलरी, फर्नीचर आदि बनाने के लिए सोमवार से 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया।
- बाम्बू लेडी आफ इंडिया के नाम से लोकप्रिय नीरा शर्मा की टीम ने पहले दिन प्रशिक्षणार्थियों को बांस कटिंग की जानकारी दी।
- डिजाइनर नीरा शर्मा ने कहा कि एक बास से एक लाख रुपये का उत्पात तैयार हो सकता है। किसान यहां बांस उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लें और उनके उत्पाद को बाजार देने का प्रयास किया जाएगा।
21273. Jammu Kashmir: अब दूरदराज इलाकों के विद्यार्थियों की पहुंच में होगी हर किताब, लाइब्रेरी आन व्हीलस जल्द लांच
FOCUS on JAMMU KASHMIR, LADAKH
->
Developments in Jammu and Kashmir/Ladakh-
Hindi
Jammu and Kashmir
Dainik Jagran
|
- नेशनल लाइब्रेरी आफ इंडिया के महानिदेशक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने कहा कि हर जिले में लाइब्रेरी आन व्हीलस अभियान को लांच किया जाएगा।
- दूरदराज के इलाकों में गुणवत्ता वाली सामग्री पहुंचाने के प्रबंध किए जाएंगे। मोबाइल लाइब्रेरियों के लिए वाहन खरीदने के लिए कारपोरेट से सहयोग लिया जाएगा
- मोबाइल लाइब्रेरियों के लिए वाहन खरीदने के लिए कारपोरेट हाउस व अन्य संगठनों से सहयोग लिया जाएगा।
21274. यूपी के 50 हजार किसानों को अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, आज से करा सकेंगे पोर्टल पर बुकिंग
Contribution of SOCIETY to “Make in India” Self-employment (Atmanibhar)
->
Agriculture(Organic Farming)
Hindi
India
Dainik Jagran
|
- किसानों की अनुदान पर कृषि यंत्र पाने की मुराद पूरी होने वाली है। उत्तर प्रदेश के 50 हजार से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
- पोर्टल पर 'पहले आओ, पहले पाओ' के तहत बुकिंग होगी। आवेदन सभी किसान कर सकेंगे। बुकिंग मंगलवार को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।
- उत्तर प्रदेश सरकार कृषि यंत्रों की आनलाइन बुकिंग करा रही है, ताकि सही व्यक्ति को लाभ मिले और अनुदान व यंत्र की कीमत आदि में किसी तरह की गड़बड़ी न की जा सके।
21275. देसी बीज इकट्ठा करके जीते कई अवॉर्ड्स, खेती के लिए छोड़ी थी सरकारी नौकरी
Innovation and startups, ISRO/Defense/Water infrastructure/EV and other sectors
->
Innovations in Bharat
Hindi
India
The Better India
|
- बरगढ़ (ओड़िशा) जिले के काटापाली गांव के किसान सुदाम साहू ने, साल 2001 में शौक़ के तौर पर बीज इकट्ठा करने का काम शुरू किया था। लेकिन आज यह काम उनके जीवन का एक मिशन बन चुका है।
- आज उनके पास तक़रीबन एक हजार धान और 60 से ज्यादा दालों और सब्जियों के देसी बीज मौजूद हैं।
- अपने इस संग्रह को बढ़ाने के अलावा, युवा किसानों को जैविक खेती के लिए प्रशिक्षित करने का काम कर रहे हैं
21276. चीकू ने महाराष्ट्र के प्रयोगधर्मी इंजीनियर महेश चूरी को बना दिया करोड़पति
Innovation and startups, ISRO/Defense/Water infrastructure/EV and other sectors
->
Innovations in Bharat
Hindi
India
The Better India
|
- महाराष्ट्र में अपने चार आउटलेट्स पर चीकू के तरह-तरह के उत्पाद बेचकर महेश चूरी करोड़पति बन गए। राजस्थान में वैज्ञानिक डॉ. हेमराज मीणा पिछले आठ साल से इस पर रिसर्च कर रहे हैं।
- चीकू के 21 तरह के उत्पाद बनाकर पालघर (महाराष्ट्र) के गांव बोर्डी के महेश चूरी अपने चार आउटलेट्स पर भारी मात्रा में बिक्री से करोड़पति बन गए।
- वह लगभग दो बीघे में चीकू की खेती कर रहे हैं। उनका चीकू रिटेल में 60 रुपये किलो बिक जाता है।
21277. Growing Avocado: बिना मिट्टी के बनाएं पॉटिंग मिक्स और लगाएं एवोकैडो
Innovation and startups, ISRO/Defense/Water infrastructure/EV and other sectors
->
Innovations in Bharat
Hindi
India
The Better India
|
- पिछले कुछ सालों से भारत में एवोकैडो फल का प्रचलन बढ़ा है। एवेकैडो विटामिन से भरपूर होता है और यह एंटीओक्सिडेंट का अच्छा स्रोत भी है। यह फल काफी महंगा होता है
- भोपाल में पिछले कई सालों से छत पर बागवानी कर रहे तरुण उपाध्याय कहते हैं कि एवोकैडो को छत पर कंटेनर में लगाने के लिए समय-समय पर इसकी कटाई-छंटाई करते रहना होगा।
- इसके सही विकास के लिए जरुरी है कि आप कम से कम 80 लीटर का ड्रम लें या फिर 200 लीटर के ड्रम को दो भागों में काटकर इस्तेमाल करें।
21278. एसी तो दूर की बात है, इनके घर में तो कई महीनों तक पंखा चलाने की भी जरूरत नहीं पड़ती
Innovation and startups, ISRO/Defense/Water infrastructure/EV and other sectors
->
Innovations in Bharat
Hindi
India
The Better India
|
- प्रदीप ने अपने पुराने घर की मरम्मत कराकर, इसी के ऊपर इको फ्रेंडली तरीकों से एक घर बनवाया है। अपने इस नए घर में रहते हुए प्रदीप और उनका परिवार पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली जीने की कोशिश कर रहा है।
- पहले फ्लोर पर बने अपने घर को उन्होंने ‘भूमि’ नाम दिया है। इसमें तीन बैडरूम, दो बाथरूम, एक रसोई और आंगन है। उन्होंने कहा कि घर के निर्माण के समय से ही उनकी कोशिश यह रही कि घर में प्राकृतिक रौशनी और हवा भरपूर मात्रा में आये।
- घर के निर्माण में उन्होंने सामान्य ईंटों की जगह हाथ से बनी और धूप में सूखी CSEB (कंप्रेस्ड स्टेब्लाइज़्ड अर्थ ब्लॉक) का इस्तेमाल किया है।
21279. बहराइच के बांस से बने उत्पाद मोहेंगे सीएम का मन
Contribution of SOCIETY to “Make in India” Self-employment (Atmanibhar)
->
Innovative ideas
Hindi
Uttar Pradesh
Dainik Jagran
|
- फखरपुर ब्लाक के मकनीपुरवा में वर्ष 2016 से सेंटर फार बैंबू रिसोर्स एंड टेक्नोलाजी (सिबार्ट) संस्था चल रही है। युवाओं को बांस से दैनिक दिनचर्या में उपयोग होने वाली वस्तुओं को बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
- संस्था ने 100 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा है। असिस्टेंट टेक्निकल मास्टर मनोज यादव ने बताया कि लखनऊ में लगने वाली प्रदर्शनी में तैयार किए गए नाव, कुर्सी, मेज, सोफासेट, बेड, गमला, फूलदान, पेनदान, टोकरी, गमला, हैंडीक्राफ्ट, फोटोफ्रेम, कप, प्लेट, फाइल फोल्डर, बल्ब फ्रेम, टायलेट होंगे।
- सरकार आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। लखनऊ में आयोजित प्रदर्शनी में बहराइच जिले के कारीगरों के बनाए बांस के उत्पाद और सजावटी सामान आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
21280. रिटायर नेवी अफसर ने ग्रो बैग्स में शुरु की हल्दी क्रांति, हो रही 8 गुना अधिक उपज
Innovation and startups, ISRO/Defense/Water infrastructure/EV and other sectors
->
Innovations in Bharat
Hindi
India
The Better India
|
- भारत में हाइड्रोपोनिक खेती में माहिर हैं सीवी प्रकाश। वह अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने विश्व स्तरीय हल्दी उगाने का एक अनूठा तरीका खोजा है।
- पारंपरिक तरीके से मिट्टी में की जा रही इस खेती से एक पौधे से लगभग 500 से 700 ग्राम ही हल्दी मिल पाती है।
- ग्रो बैग में हल्दी उगा रह थे और करीब 8.17 किलोग्राम तक हल्दी की उपज हुई। उन्होंने जनवरी 2021 के अंतिम सप्ताह में ‘मिशन हल्दी 2021’ की शुरुआत की और इसे नाम दिया “ऑरेंज रिवॉल्यूशन”। इस ‘क्रांति’ के तहत प्रकाश, लोगों को ग्रो बैग में हल्दी उगाना सिखा रहे हैं।