| Jan 01, 1970 | Daily Report |
| RISING BHARAT | News Count (101805) | |
23671. हाइड्रोजन संचालित वाहनों को लॉन्च करने की जिम्मेदारी अब नितिन गडकरी के हवाले
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में कार मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी बड़ी कंपनियों को फ्लेक्स फ्यूल इंजन बनाने का निर्देश दिया है। फ्लेक्स फ्यूल इंजन एक ही समय पर दो प्रकार के ईंधन का प्रयोग कर सकते हैं। सरकार की योजना एथेनॉल, मीथेनॉल और गैसोलीन पर चलने वाली गाड़ियों को बढ़ावा देने की है। बता दें कि फ्लेक्स फ्यूल इंजन गैसोलीन को एथेनॉल अथवा मीथेनॉल अथवा दोनों के मिश्रण के साथ प्रयोग में लाते हैं।
- वर्तमान में भारत में परिवहन का 98% हिस्सा पेट्रोलियम संचालित है तथा जैव ईंधन मात्र 2% प्रयोग होता है। भारत अपने कुल पेट्रोलियम उपभोग में 85% विदेशों से आयात करता है। हर वर्ष 8 लाख करोड़ रुपए के पेट्रोलियम प्रोडक्ट आयात किए जाते हैं। यदि ऐसी ही निर्भरता पेट्रोल पर बनी रहे तो 5 वर्षों में इंपोर्ट बिल 25 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा।
- भारत में रिलायंस, GAIL, NTPC, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन तथा L&T इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। रिलायंस ने 2035 तक कंपनी के कार्बन उत्सर्जन को शून्य के स्तर पर लाने का लक्ष्य रखा है।
23672. Centre approves plan to manufacture 5 lakh AK-203 rifles in UP's Amethi
- The project will be implemented by a special purpose and Joint Venture called Indo-Russian Rifles Private Ltd (IRRPL) and reflects the ever-increasing paradigm shift in defence acquisition from buying global to Make in India.
- The Centre has approved the production of over five lakh AK-203 assault rifles at Korwa in Uttar Pradesh's Amethi to boost the self-reliance in defence manufacturing, the Government of India
- AK-203 Assault Rifles, with an effective range of 300 meters, are lightweight, robust and easy-to-use Modern Assault Rifles with proven technology that will enhance the combat potential of soldiers to meet present adequately and envisaged operational challenges. They will improve the operational effectiveness of the Indian Army in counter-insurgency/counter-terrorism operations.
23673. 18 लाख से अधिक किसानों को खरीफ 2021 में 57 हज़ार करोड़ रुपये के एमएसपी का लाभ मिला
- 30 नवंबर, 2021 तक खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में 290.98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। अब तक लगभग 18.17 लाख किसानों को 57,032.03 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला है।
- मौजूदा खरीफ विपणन मौसम में अधिकतम खरीद पंजाब (18685532 मीट्रिक टन) से हुई है। उसके बाद हरियाणा (5530596 मीट्रिक टन) और उत्तरप्रदेश (1242593 मीट्रक टन) से खरीद हुई है। अन्य राज्यों में भी खरीद जोर पकड़ रही है।
- खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में कम से कम 13113417 किसानों को 168823.23 करोड़ रुपये (30 नवंबर, 2021 तक) के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिला था तथा 89419081 मीट्रिक टन की खरीद की गई थी।
23674. सफलता की नई इबारत लिख रहा 'किशनगढ़', शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल हर क्षेत्र में अव्वल
- गांव किशनगढ़ में मूलभूत सेवाओं का अभाव नहीं है यहां बढ़िया पंचायत भवन, सामुदायिक पार्क, सड़क, बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा और स्कूल के निर्माण कराए गए हैं
- शिक्षा के क्षेत्र में- सुभाष चंद्रा फाउंडेशन द्वारा लड़कियों को शिक्षित करने, बराबरी का अधिकार देने के लिए 'सच विजय छात्रवृत्ति कार्यक्रम' के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है योजना के तहत 100 मेधावी लड़कियों को 10,000 - 15,000 की स्कॉलरशिप दी जा रही है
- राज्यसभा सदस्य डॉ. सुभाष चंद्रा ने हरियाणा के हिसार जिले के किशनगढ़ गांव को 'आदर्श ग्राम' के रूप में विकसित किया है. डॉ. चंद्रा ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत इस गांव को गोद लिया है
23675. India in advanced stage of negotiations with Philippines for export of BrahMos missiles
- The Philippines could emerge as the maiden buyer of BrahMos supersonic missile systems, jointly produced by India and Russia, amid China's aggressive territorial claims in the South China Sea region.
- Both sides are in an advanced stage of negotiations and Manila has set aside a budget for the purchase of the missiles, ET has learnt. The pandemic had hit the Philippines exchequer delaying its order for the BrahMos missiles, Manila-based sources said.
- India extended a $100-million defence-related LoC to Manila. The Philippines, a US ally for decades, has been keen to diversify sources of its defence hardware including from India. In 2018, a bilateral Memorandum of Understanding (MOU) on Defence and Logistics was signed.
Click here to find 859 similar incidents of Bharat Economic Growth -> Increasing Exports
23676. Indian startups clock $9.5 billion via exits, among its largest ever
- Exits, partial or full, by existing investors of startups through initial public offerings (IPOs), mergers and acquisitions (M&As) and secondary share sales jumped nearly eight times this year up to December 10 from just $1.2 billion, or about Rs 8,900 crore, in 2020, according to data from Venture Intelligence, which tracks startup deals data.
- This is the highest amount of exits Indian startups have been able to give investors in recent years barring 2018 when the Walmart-Flipkart deal happened.
- The exit number for 2019 was $2.9 billion across 82 deals while the same in 2017 was $2.4 billion through 88 deals. In 2018, $14.8 billion worth of exits happened across 113 deals.
23677. श्री स्वामिनारायण मंदिर, वड़ताल में 711 दिव्यांगों को लगाए गए कृत्रिम अंग
- गुजरात के वड़ताल स्थित श्री स्वामिनारायण मंदिर के तत्वावधान में विश्व में पहली बार एक साथ और एक दिन में 711 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए गए। इन अंगों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ये सामान्य अंगों की तरह मुड़ते हैं। यानी किसी दिव्यांग को यह अनुभव नहीं होता है कि उसके शरीर में लगा अंग कृत्रिम है।
- अपने हाथ या पैर गंवा चुके 711 दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम हाथ—पैर लगाए गए। इन सभी को पांच घंटे 12 मिनट में अंग लगा दिए गए, जो एक कीर्तिमान है। विश्व में इतने लोगों को एक दिन में कृत्रिम अंग लगाने की यह पहली घटना है। इससे पहले का यह कीर्तिमान 260 लोगों को आठ घंटे में अंग लगाने का था।
- कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 180 डॉक्टर, 50 नर्स और वड़ताल संस्थान से जुड़े 500 स्वयंसेवकों ने 31 अलग—अलग समिति बनाकर सेवाएं दीं।
23678. आधा लीटर की बोतल में बोरी का असर, इफको ने लांच किया नेनो यूरिया, अब खाद का बैग खरीदने की जरूरत नहीं
- इफ्को कंपनी ने अब नेनो यूरिया लांच किया है। खाद की 45 किलों की एक बोरी का काम सिर्फ 500 एमएल की एक बोतल से हो जाएगा। यह बोतल किसानों को 240 रुपए में उपलब्ध हो जाएगी, जबकि यूरिया की एक बोरी 270 रुपए के आसपास मिलती है।
- नेनो यूरिया बोरियों में मिलने वाले यूरिया के मुकाबले ज्यादा प्रभावी है। नेनो तकनीक आधारित इस उर्वरक का विकास स्वदेशी तरीके से किया गया है। विश्व में पहली बारे इसे प्रोप्राइटरी पेटेंट टेक्नोलॉजी के माध्यम से इफको बायो टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर एनबीआरसी कलोल गुजरात में बनाया गया है।
- नेनो यूरिया का प्रयोग सामान्य तौर पर जिस समय फसल में यूरिया दिया जाता है, उसी समय किया जा सकता है। जितने क्षेत्र मेें एक बैग यूरिया का उपयोग करते हैं, उतने क्षेत्र में एक बोतल नेनो यूरिया का उपयोग करें। नेनो यूरिया की 2.4 मिलि. मात्रा एक लीटर पानी में घोलकर फसल की प्रारंभिक अवस्थाओं पर नत्रजन की आवश्यकता अनुसार छिड़काव करें।
23679. पढ़ाई छोड़कर मजबूरी में बने थे किसान, मिर्ची की खेती ने बना दिया करोड़पति
- गुरबीर सिंह ने अपनी ढाई एकड़ की पुश्तैनी जमीन पर कभी मजबूरी में खेती शुरू की थी। आज दो दशक बाद, खेती करना (Chilly Farming) उनके लिए जूनून बन गया है। और अब वह हाइब्रिड मिर्च उगाकर (Chilly Farming) करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।
- गुरबीर ने फूलगोभी, गोभी, टमाटर और अन्य सब्जियों को उगाने की अपनी पारंपरिक खेती के तरीकों के साथ-साथ, किसानों को बीज और पौधे बेचने के लिए गोबिनपुरा नर्सरी की भी स्थापना की है।
- गांव के युवाओं से अपील करते हुए गुरबीर कहते हैं, “कितने युवा हैं, जो अपनी पारंपरिक खेती की परंपरा को छोड़, बेहतर नौकरी और आमदनी की तलाश में शहरों की तरफ भाग रहे हैं। खेती ही है, जिसने भारतीय अर्थव्यवस्था को संभालकर रखा हुआ है। हमें खेती से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए।”
23680. कैसे कंपनियों को जल्द हायरिंग पूरा करने में मदद कर रहा है बेंगलुरु का स्टार्टअप Repyute
- दीपक धर और संदेश चिदानंद द्वारा स्थापित, Repute नियोक्ताओं को पृष्ठभूमि सत्यापन यानी बैकग्राउंड वेरिफिकेशन और अन्य टैलेंट मैनेजमेंट सेवाएं प्रदान करने के लिए HRMS प्लेटफार्मों के साथ काम करता है।
- कंपनी Reput.net के साथ डेढ़ साल से अधिक समय से काम कर रही है, और इसे 10,000 ग्राहकों तक पहुंचाने की योजना है। GreytHR के करीब 50 प्रतिशत ग्राहक आईटी और ITeS स्पेस में हैं, जहां टैलेंट मैनेजमेंट और भी महत्वपूर्ण है।
- जैसे-जैसे इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी और अन्य कुशल क्षेत्रों में शीर्ष प्रतिभाओं को नियुक्त करने की होड़ तेज होती जा रही है, यह कंपनियों को तेजी से काम पर रखने यानी हायरिंग में भी मदद कर रहा है। और हायरिंग प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिसके लिए अधिक समय की आवश्यकता होती है।